{"_id":"69a5d00b377d235d440ba043","slug":"voterlist-for-panchayat-sub-election-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154040-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंचायती राज के उप चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंचायती राज के उप चुनाव के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित
Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
- 9 मार्च तक दर्ज करवा सकेंगे दावे और आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में सरपंच, पंच व पंचायत समिति सदस्यों आदि के रिक्त पदों के लिए उप चुनावों की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी सातों खंडों की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शांतनु शर्मा ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों की प्रारंभिक मतदाता सूची 2 मार्च को प्रकाशित कर दी गई है। आम नागरिकों और मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम, पता और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन संबंधी कोई दावा या आपत्ति दर्ज करवानी है, तो वह निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
दावे और आपत्तियां जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष 9 मार्च को शाम 4 बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 12 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 16 मार्च तक उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर कर सकता है।
विज्ञापन
अपीलों का अंतिम निपटारा 19 मार्च तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 मार्च को किया जाएगा।