फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vishesh paraytak train

24 अप्रैल को प्रस्थान करेगी भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन : हर्षदीप

Sun, 22 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
vishesh paraytak train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी), रेल मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम ने अपनी विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन दक्षिण भारत यात्रा के शुभारंभ की घोषणा की है।
यह यात्रा प्रतिष्ठित भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा आगामी 24 अप्रैल को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी। इस सिलसिले में भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय के संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि यह विशेष पर्यटन रेल फिरोजपुर, बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल,पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों से होते हुए यात्रियों को तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति, रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, मार्कापुर (श्रीशैलम क्षेत्र) जैसे आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी हर्षदीप ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में यात्रियों की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह पहला अवसर होगा जब बठिंडा, सिरसा हिसार के रूट के यात्रियों को उपरोक्त राष्ट्रीय आध्यात्मिक स्थलों पर भ्रमण का अवसर रेलवे प्रशासन देगा। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड के संयुक्त महाप्रबंधक हर्षदीप ने बताया कि उपरोक्त आध्यात्मिक स्थलों के भ्रमण की अवधि 13 दिनों की निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed