{"_id":"58e7e8054f1c1bf8335b67e5","slug":"villagers-third-day-child-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौटाला दोहरा हत्याकांड: ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी नहीं भेजा बच्चों को स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौटाला दोहरा हत्याकांड: ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी नहीं भेजा बच्चों को स्कूल
amarujala/Sirsa
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत में भाग लेते नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को उपमंडल के गांव चौटाला के पंचायत घर में एक महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों, डॉ. केवी सिंह, आदित्य चौटाला, संजय हिटलर, रविंद्र पूनिया सहित आसपास के अनेक गांवों के सरपंचों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। महापंचायत ने तय किया कि शनिवार को सिरसा में सीएम से मिलकर इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की जाएगी।
शुक्रवार को हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा आगमन पर आठ अप्रैल को ही मिला जाएगा और उनसे चौटाला दोहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की जाएगी। डॉ. केवी सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर गठित कमेटी द्वारा सीएम को काले झंडे दिखाने का निर्णय बदल लिया है, मैं गांव का हूं और गांव के साथ हूं। जो इस दोहरे हत्याकांड के साजिशकर्ता या दोषी हैं इससे ज्यादा मौजूदा सरकार भी दोषी है, क्योंकि सरकार दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। हरियाणा सरकार, प्रशासन व पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है। अब हमें जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा और न्याय के लिए संघर्ष करना होगा। मौके पर आदित्य चौटाला ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ेगा तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा संजय हिटलर, रविंद्र पूनिया ने भी संबोधित किया।
जहां ग्रामीणाों ने लगातार तीसरे दिन भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं चौटाला दोहरे हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवारों के लिए न्याय मांग रही ग्रामीणों की 70 सदस्यीय कमेटी के समर्थन में अन्य गांवों का भी सहयोग मिला। इसके अतिरिक्त राजस्थान की दो बड़ी महासभाओं के समर्थन से आंदोलन और तीव्र होने की संभावना है जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर कालुआना के सरपंच प्रतिनिधि जगदेव सिंह, जोतांवाली के सरपंच मनीष कुमार बिश्नोई, मट्टदादू के डॉ. पिरथी, लंबी के ओमप्रकाश, गोदिकां के धर्मपाल, गंगा के पवन शर्मा, दारेवाला के राम कुमार, सतपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीणों मौजूद रहे। गौरतलब हो कि इससे पहले नौ अप्रैल को ग्रामीण आदित्य चौटाला के नेतृत्व में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करके सीबीआई जांच की मांग करने वाले थे, लेकिन अब आठ अप्रैल को ही सीएम से मुलाकात करेंगे।
ये है मामला : गत 11 जनवरी, 2017 को इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट पर गांववासी सतबीर पूनिया तथा अमित सहारण उर्फ घन्ना की हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा उक्त हत्याकांड में शामिल पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन तीन महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड के मास्टर माइंड छोटू भाट सहित अन्य 10 आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।