फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   villagers protested on bijali ghar

Sirsa News: डिंग मंडी में बिजली संकट पर ग्रामीणों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
villagers protested on bijali ghar
डिंग अनाज मंडी में बंद पड़ी धान सफाई की मशीन
धान की सफाई का काम ठप, जेनरेटर से बनाए जा रहे गेट पास
विज्ञापन


फोटो -=--- 33,34,35,36

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग मंडी में वीरवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट का असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों और अनाज मंडी के कामकाज पर भी पड़ रहा है।
वीरवार देर रात ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। लोगों को पीने के पानी और पशुओं के लिए पानी के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डिंग अनाज मंडी में धान की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पंखे बिजली नहीं होने के कारण बंद पड़े हैं। इससे धान की सफाई का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों के गेट पास बनाने का काम जनरेटर की मदद से किया जा रहा है ताकि बिजली संकट के बीच भी यह प्रक्रिया जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने से लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में बिजली विभाग और प्रशासन को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि मंडी का कामकाज सामान्य हो सके और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

-- कोट्स

बिजली नहीं होने से अनाज मंडी में धान की सफाई का काम प्रभावित हो रहा है। सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पंखे बंद पड़े हैं। इससे मंडी में कामकाज करने में परेशानी आ रही है। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल होनी चाहिए ताकि धान की खरीद से जुड़े काम सामान्य रूप से चल सके। -राधेश्याम, मंडी आढ़ती

कोट्स

बिजली बंद होने से मशीनें नहीं चल पा रही हैं। काम पूरी तरह ठप हो गया है। कारोबार में मशीनों का इस्तेमाल जरूरी है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से काम का नुकसान हो रहा है। बिजली आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए ताकि व्यापार दोबारा सामान्य हो सके।

-पुनीत फुटेला, प्लास्टिक व कागज व्यापारी
कोट्स
हमारे घर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। बिजली बंद होने से पानी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पीने के पानी के साथ पशुओं के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी आ रही है। प्रशासन को जल्द बिजली बहाल करवानी चाहिए।
-सतपाल, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed