फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Bhavdin facing the problem of canal drinking water, players forced to practice in raw ground

नहरी पेयजल की समस्या झेल रहे भावदीन के ग्रामीण, खिलाड़ी कच्चे मैदान में प्रैक्टिस को मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Bhavdin facing the problem of canal drinking water, players forced to practice in raw ground
गांव भावदीन की गली से गुजरते लोग। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले के गांव भावदीन को सांसद सुनीता सुनीता दुग्गल ने गोद तो ले लिया लेकिन कोरोना काल के कारण अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। इस कारण ग्रामीण नहरी आधारित पेयजल और सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। खिलाड़ी कच्चे मैदान में प्रैक्टिस को मजबूर हैं। नया वाटर वर्क्स बनने के बावजूद कनेक्शन के अभाव में सुविधा नहीं मिल पाई। अब सांसद ने इस पर तेजी से काम करना शरू कर दिया है।
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सुनीता दुग्गल ने गांव भावदीन को गोद ले रखा है। लेकिन अभी तक इस योजना के तहत काम शुरू नहीं हो पाए हैं। इस कारण गांव भावदीन आधारभूत सुविधाओं से भी वंचित है। गांव में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नया वाटर वर्क्स बनकर तैयार है। लेकिन अभी कनेक्शन ना होने के कारण ग्रामीणों को नहरी पानी आधारित सप्लाई नहीं मिल पा रही। गांव में ट्यूबवेल से ही पानी सप्लाई होती है। खारा पानी होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांव में सीवरेज सिस्टम भी नहीं है। सीवरेज का पानी खुले में जाता है और कूई के माध्यम से सीवरेज का पानी जाता है।
विज्ञापन

गांव के कई युवा खेल चुके राष्ट्रीय स्तर पर लेकिन प्रैक्टिस के लिए नहीं है खेल मैदान
जनसंख्या के हिसाब से भावदीन बड़ा गांव है। यहां खेल प्रतिभाएं भी हैं। गांव के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में ना केवल भाग लेकर खेल चुके हैं बल्कि मेडल भी जीत चुके हैं। इस समय भी गांव के करीब 200 बच्चे फुटबॉल की प्रैक्टिस करते हैं लेकिन उनके लिए पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। खिलाड़ियों को कच्चे मैदान में अभ्यास करना पड़ता है। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार मैदान में एस्ट्रोटर्फ की डिमांड भेज रखी है लेकिन मंजूरी का इंतजार है। गांव के मैदान में सुबह शाम 100-100 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूर साबित हो रहा नशा : बोलने से कतराते हैं ग्रामीण
गांव में नशा बुरी तरह से अपने पैर पसार चुका है। गांव के 80 प्रतिशत युवा इस समय किसी ना किसी प्रकार से नशे की चपेट में हैं। गांव में चिट्टा, दारू, अफीम सहित मेडिकल नशा करते हैं। इससे छुटकारा सभी पाना चाहते हैं लेकिन सामने आकर कोई भी ग्रामीण खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। कहते हैं कि बता दिया तो निजी दुश्मनी हो जाएगी।
इन विकास कार्यों की सूची तैयार, बैठक में फैसले के बाद आएगा बजट
सांसद सुनीता दुग्गल के आदेश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार कर ली है। इन कार्यों को लेकर विभाग अनुसार डिमांड जाएगी और बैठक में मंथन के पास फैसला लिया जाएगा। इसके बाद बजट जारी होगा और काम शुरू हो सकेगा।
ये विकास कार्य कतार में
- गांव के स्कूल में साइकिल स्टैंड बनाया जाएगा।
- लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनेंगे।
- हेड मास्टर का कमरा बनेगा।
- स्कूल में चार कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।
- जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाटर वर्क्स की मरम्मत करवाई जाएगी।
- बूस्टिंग स्टेशन पर सीसी रोड बनेगी।
- पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
- बिजली निगम की ओर से भीख सुधार का काम करवाया जाएगा।
गांव में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। खारा पानी आता है। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-दर्शन सिंह
गांव की गलियां तो ठीक है लेकिन पीने के पानी का कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया। यही मांग है कि ये काम जल्द से जल्द हो जाए।
-सरदार दर्शन सिंह
गांव में सब कुछ ठीक ठाक है, सफाई भी होती है। सड़कें कई कच्ची हैं, उन्हें बनाने की जरूरत है।
-लखबीर सिंह
गांव में सुधार के काम हो रहे हैं लेकिन सीवरेज सिस्टम नहीं है। इसकी जरूरत है।
-योगेश कुमार
गांव में मेरे कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं। गांव में गलियां बनी, ट्यूबवेल भी लगवाए हैं। वाटर वर्क्स भी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की डिमांड बनाकर भेज रखी है। उम्मीद है जल्द काम होंगे।

-गुरजीत सिंह, निवर्तमान सरपंच, भावदीन
गांव भावदीन को सासंद आदर्श ग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। गांव में कई विकास कार्य करवाए जाने हैं। इसकी सूची तैयार करवा ली गई है। जल्द ही बैठक करके एजेंडा फाइनल किया जाएगा और उसके बाद बजट आते ही सभी काम पूरे भी करवा दिए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि गांव में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
-सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा।

गांव भावदीन स्थित स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर आते बच्चे।

गांव भावदीन स्थित स्कूल में छुट्टी के बाद बाहर आते बच्चे।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed