फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villager injured in attack dies in Punjab, villagers adamant on not cremating dead body

Sirsa News: हमले में घायल ग्रामीण की पंजाब में मौत, शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ग्रामीण

Wed, 11 Dec 2024 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Dec 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Villager injured in attack dies in Punjab, villagers adamant on not cremating dead body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपमंडल डबवाली के निकटवर्ती गांव किलियांवाली में शुक्रवार को युवक को घर से बुलाकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया था। उपचार के दौरान रविवार को युवक की पंजाब में मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है।

इसके विरोध में ग्रामीणों ने नशा तस्करों और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रविवार को सभा कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस से हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लंबी क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से छह दिन में आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




---

यह है मामला

गांव किलियांवाली के ही युवकों ने शुक्रवार रात आठ बजे विक्रम उर्फ विक्की पुत्र भिंद्र सिंह को घर से बुलाकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गली के अन्य लोग उसे बचाने गए तो आरोपियों ने दो अन्य निवासियों को भी घायल कर दिया था। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर एक घायल को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। इनमें शामिल विक्की की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। शव की अंत्येष्टि नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों की बैठक धार्मिक स्थल पर हुई। इसमें ग्रामीणों का कहना था कि गांव में नशा भेजने से रोकने पर विक्रम की हत्या की गई है जबकि किलियांवाली के थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने कहा कि शराब पीकर एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने पर हुए झगड़े के कारण यह हत्या हुई थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद किलियांवाली पुलिस ने मृतक की मां रानी कौर के बयान पर गग्गू सिंह, इंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, लवप्रीत सिंह, मत्तो, विशाल, नवी उर्फ भोला, गुरविंद्र और 5-6 अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---कोट---

मृतक विक्रम के शव का पोस्टमार्टम श्री मुक्तसर साहिब के अस्पताल में करवाया जा रहा है। हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - किशोरी लाल, डीएसपी, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed