{"_id":"5fdba6738ebc3e3b6366ef11","slug":"village-secretary-exam-will-we-held-on-9-and-10-january-sirsa-news-rtk58682516","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 और 10 जनवरी को जिले में 79 केंद्रों पर होगी ग्राम सचिव की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 और 10 जनवरी को जिले में 79 केंद्रों पर होगी ग्राम सचिव की परीक्षा
विज्ञापन
बैठक के दौरान दिशा निर्देश देते जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार।
- फोटो : Sirsa
जिले में 9 व 10 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा होगी, इसके लिए 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर 15,155 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
यह जानकारी हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) के सदस्य अमर सौदा ने दी। वे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित अधिकारियों व सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सचिव की परीक्षाओं को नकल रहित, पारदर्शिता व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध करें। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली ग्राम सचिव की लिखित परीक्षा के लिए संबंधित अधिकारी उचित व्यवस्था करें। परीक्षाओं को नकल रहित व पारदर्शिता सहित संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोविड-19 का संक्रमण न हो, इसके लिए भी परीक्षा केंद्रों पर उचित प्रबंध किए जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्र संचालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ताकि कोई भी सूचना सभी को एक साथ तुरंत भेजी जा सके। उन्होंने स्कूल प्रतिनिधियों से कहा कि परीक्षा की तैयारियों के संदर्भ में कोई भी परेशानी या समस्या आने पर तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाएं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में बिजली, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो पाली में 15,155 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
एचएसएससी के सदस्य अमर सौदा ने बताया कि परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक से हाजिरी लगेगी। सुबह कालीन की परीक्षा साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन परीक्षा 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह साढ़े 8 बजे तथा सायंकालीन परीक्षा के लिए एक बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड व पहचान पत्र साथ लेकर आए। परीक्षा को सुचारु रूप से संपंन करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, जैमर आदि लगाए जाएंगे। एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि ग्राम सचिव की परीक्षा को लेकर जिला में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में आगामी 9 व 10 जनवरी को सुबह व शाम दोनों पॉली में 15,155 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।