फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vikas, the accused in the case of making fake degrees and certificates, has been arrested

Sirsa News: फर्जी डिग्री व सर्टिफिकेट बनाने के मामले में आरोपी विकास गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vikas, the accused in the case of making fake degrees and certificates, has been arrested
पुलिस की हिरासत में आरोपी विकास।
सिरसा। फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बनाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास शर्मा निवासी सेक्टर 10 ए, वसुंधरा गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी विकास शर्मा ग्रामीण मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, लक्ष्मी नगर दिल्ली में महासचिव के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी विकास को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने रानियां कन्या महाविद्यालय के प्रिंसिपल को साथ लेकर 12 दिसंबर 2024 को द्वारकापुरी स्थित श्री सांई इंस्टीट्यूट पर छापा मारा था। इस दौरान फर्जी डिग्री व सर्टिफिकेट बनाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विकास शर्मा का कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सीएम फ्लाइंग के छापे में कई विश्वविद्यालयों के नाम पर जारी फर्जी प्रमाणपत्र, डीएमसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आठ रबर स्टैंप और खाली फॉर्मेट बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि संस्थान युवाओं से मोटी रकम लेकर बिना परीक्षा दिए फर्जी डिग्रियां उपलब्ध करवाता था। छात्र मुकेश कुमार ने स्वीकार किया था कि उसने 30 हजार में बीए की डीएमसी खरीदी और उसी आधार पर दाखिला लिया। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने सिरसा स्थित श्री सांई इंस्टीट्यूट के संचालक सीताराम के साथ मिलकर 45 फर्जी अंक तालिकाएं जारी कीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed