{"_id":"69ee64c5b104c9972b00a13c","slug":"vehicle-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1010-157417-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चालक गंभीर
Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर खड़ी पिकअप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -- 41
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जीवन नगर से करीवाला सड़क पर रविवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें गांव संत नगर निवासी चालक इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने चालक को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया।
वाहन सुबह करीब 6 बजे संत नगर की ओर से दमदमा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से तूड़ी से भरी ट्रॉली से साइड लेते समय तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहन बीच से टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
करीवाला पुलिस चौकी से एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वाहन चालक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया गया है। चालक की स्थिति गंभीर होने के चलते अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं।