फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   veer parivar help plan

Sirsa News: वीर परिवार सहायता योजना से मिलती है सामाजिक सुरक्षा

Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
veer parivar help plan
वीर परिवार सहायता योजना नालसा की ओर से संचालित की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। देश की सुरक्षा करने वाले वीर जवानों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नालसा की ओर से ‘वीर परिवार सहायता योजना’ संचालित की जा रही है।

इस योजना के तहत नालसा की ओर से सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सहित रक्षा कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की ओर से पारिवारिक संपत्ति विवादों, घरेलू संघर्षों, भूमि संबंधी मुद्दों और अन्य कानूनी चुनौतियों से निपटने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दूरदराज और जोखिम वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के परिवारों को सक्रिय कानूनी सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन

योजना के तहत शहीद जवान के परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा स्वरोजगार से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा, पात्र परिवारों को आवास, रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा वीर परिवार है, जो इस योजना का लाभ नहीं ले पाया है, तो संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करें, ताकि सरकारी सहायता समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed