फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vaccination

अब 84 दिनों बाद लाभार्थियों को लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज

Fri, 14 May 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके लाभार्थियों को अब 84 दिनों बाद ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इससे पहले लाभार्थियों को यह 29 दिन बाद लगवानी पड़ती थी। जबकि कोवैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लाभार्थियों को 29 दिन बाद ही दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसको लेकर मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 15 केंद्रों पर 880 लाभार्थियों ने कोरोना की डोज लगवाई। अब तक जिला में 232625 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। जिले में 18 से 44 आयुवर्ग के 17023 लाभार्थियों, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के 59210 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 14128 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 94373 लाभार्थियों ने पहली तथा 32258 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। डीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर बचाव उपायों व एसओपी गाइडलाइन की अनुपालना करें तभी कोरोना संक्रमण से बचाव संभव है।
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वालों के लिए नहीं पहुंचा वैक्सीन का स्टॉक : 18 से 44 आयु वाले लाभार्थियों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। विभाग के पास स्टॉक न पहुंचने के कारण लाभार्थियों को वैक्सीन नहीं लग पा रही। हालांकि शनिवार को वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद है। जिसके पश्चात रविवार को 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लाभार्थियों को अब 84 दिनों पश्चात ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। अब पहली डोज लगवाने के लिए लाभार्थी केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों के लिए शनिवार को वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है जिसके पश्चात लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed