{"_id":"60280af08ebc3ee912538fb3","slug":"vaccination-14-centers-to-run-mega-drive-tomorrow-sirsa-news-rtk5952488148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन : 14 केंद्रों पर कल चलेगा मेगा ड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन : 14 केंद्रों पर कल चलेगा मेगा ड्राइव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। जिन पर स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जानी है। विभाग ने कुल 304 स्वास्थ्य कर्मियों का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में अगर ऑनलाइन पोर्टल में किसी कर्मचारी का नाम नहीं पाया जाता है तो उसे वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
शनिवार को भी नागरिक अस्पताल में बने एक केंद्र पर कुल 10 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई है, जबकि सोमवार को फ्रंट लाइन के सभी वर्कर्स को केंद्र पर पहुंचने की अपील की गई है, ताकि जल्द विभाग का टारगेट पूरा हो सके और कर्मियों को इसका लाभ मिल सके। मेगा ड्राइव को लेकर विभाग ने सभी ब्लॉक के केंद्र तय कर दिए हैं, जिनपर कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
ऑनलाइन पोर्टल में लिस्ट जांचकर लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले दिन 304 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया है। ऐसे में अगर किसी स्वास्थ्य कर्मी का लिस्ट में नाम नहीं पाया जाता तो उसके वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। पूरी प्रक्रिया पोर्टल के अनुसार ही रहेगी।
विज्ञापन
इन अस्पताल में बनेंगे दो केंद्र
सिरसा, डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद में दो-दो केंद्र बनाए जाएंगे। एक केंद्र पर फ्रंट लाइन वर्कर्स और दूसरे केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जबकि कालांवाली, बड़ागुढ़ा और ओढां में एक-एक केंद्र बनाया जाएगा। विभाग के पास दोनों वैक्सीन का स्टॉक भी प्राप्त मात्रा में है, जिसके चलते तेजी से वैक्सीन लगाई जा रही है।
वर्जन
वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जिन विभागों के कर्मचारियों को कहा गया है, वे कर्मचारी वैक्सीन लगवाने के लिए जरूर पहुंचें। अगर किसी भी कर्मचारी के मन में वैक्सीन लगवाने के प्रति भय है तो वह चिकित्सकों से मिल सकते हैं।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा