फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Use WiFi cautiously in public places

Sirsa News: सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी से करें वाईफाई का इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Use WiFi cautiously in public places
डबवाली। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने बयान जारी करते हुए कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में हमारा ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है या फिर हम अपने मनोरंजन के लिए इंटरनेट यूज करते रहते है। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम करने में हम ऑनलाइन मोबाइल लैपटाॅप या अन्य डिवाइस का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


कई बार जालसाज आपके इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके आपका डाटा चुरा कर साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं। आजकल सक्रिय साइबर अपराधी साइबर अपराध करने के नए नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई को हथियार बना रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से समय समय पर साइबर अपराध से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है, ताकि आमजन सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसे की सुरक्षा कर सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई बार हम बाहर होते हैं तो हमारे मोबाइल लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं, जो साइबर ठग अपने मोबाइल फोन को हमारे वाईफाई के माध्यम से अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये साइबर ठग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर फ्री वाईफाई उपलब्ध करवाते हैं और उपयोगकर्ता की ओर से एक्सेस करते ही उस व्यक्ति का सारा डाटा हैक कर लेते हैं और इस प्रकार उसका सारा अकाउंट खाली कर देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि किसी अंजान डिवाइस से अपना वाईफाई कनेक्ट न करें।


साथ ही फ्री वाईफाई के लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न होने दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगर सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद भी आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत साइबर धोखाधड़ी होने पर शिकायत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed