{"_id":"5882504d4f1c1bc77cefed5f","slug":"urea-khaad-recovery-more-rate-to-the-real-protest-farmers-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया खाद के अंकित मूल्य से वसूले 16 रुपये अधिक, दो पैक्स कर्मियों पर 11-11 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया खाद के अंकित मूल्य से वसूले 16 रुपये अधिक, दो पैक्स कर्मियों पर 11-11 हजार रुपये जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के आदर्श गांव गुड़ियाखेड़ा के खाद विक्रय केंद्र में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब सेल्समैन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूरिया खाद के पुराने बैग पर अंकित रेट से 16 रुपये अधिक वसूल कर रहे थे। जैसे ही किसानों को पता लगा तो उन्होंने केंद्र में कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाने पर ग्रामीणों के कहने पर दोनों कर्मचारियों को 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। ये जुर्माना राशि कर्मचारी गुड़ियाखेड़ा की गोशाला में देंगे। वहीं पुरानी खाद के प्रयोग से फसलों को नुकसान होने के आरोप भी किसानों ने लगाए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
गुड़ियाखेड़ा गांव में बने खाद विक्रय केंद्र में कर्मचारी शुक्रवार सुबह खाद बेच रहे थे। एक किसान ने देखा कि यूरिया खाद के वर्ष 2015 के बैग पर 270 और वर्ष 2016 के बैग पर 284 रुपये लिखे हुए थे, जिनके किसानों से 286 रुपये ले रहे थे। किसान ने पैक्स कर्मचारियों से इसका कारण पूछा तो एक बार किसान को चुप करवा दिया गया, लेकिन बाद में अन्य ग्रामीणों को मामले की भनक लगी।
विज्ञापन
इसके बाद अनेक किसान खाद केेंद्र में एकत्रित हो गए और कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के दौरान दोनों कर्मचारियों को दोषी पाया और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने अधिकारियों से कोई विभागीय कार्रवाई न करने की प्रार्थना करते हुए 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही।
उपस्थित लोगों की सहमति के बाद दोनों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर ग्रामीण ब्लॉक समिति सदस्य जगदीप गोदारा, डॉ. रवि राव, देवीलाल सिल्लू, प्रभु सांगवान, जयदेव सांगवान, जयप्रकाश गोदारा, नेतराम, डॉ. दलीप गोदारा, जयदेव गोदारा, जयवीर सिल्लू, दूनीराम बीरड़ा, भूप सांगवाना, बनवारी सांगवान, बलवंत गोदारा, पंच भाल सिंह मौजूद थे, जिन्होंने हैफेड द्वारा भेजी गई पुरानी खाद से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी।
किसानों ने दिया लिखित में : सुरेंद्र भादू
इस संबंध में पैक्स अधिकारी डीओ सुरेंद्र भादू ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर वे गांव में पहुंचे, जहां पर निर्धारित रेट से अधिक पैसे लेने के आरोप में दोनों कर्मचारियों को ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही जुर्माना लगाकर छोड़ दिया, लेकिन पुरानी खाद भेजने के आरोप पर उन्होंने देखा कि हैफेड ने वर्ष 2014-15 की पुरानी खाद के 1440 बैग भेजे थे, जिनमें से अधिकतर बैग किसानों ने प्रयोग में ले लिए थे। किसानों ने इसकी लिखित शिकायत उन्हें देकर पुरानी यूरिया खाद के प्रयोग से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस शिकायत को वे संबंधित विभाग को भेज देंगे।