फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Unemployment: 5,557 candidates applied for the post of watchman

बेरोजगारी : चौकीदार के पद के लिए 5,557 अभ्यार्थियों ने किए आवेदन

Fri, 24 Jan 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Unemployment: 5,557 candidates applied for the post of watchman
सिरसा के जिला न्यायालय में चौकीदार की भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यार्थी।  
सिरसा। जिला न्यायालय में चौकीदार की भर्ती के लिए 5,557 बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है। न्यायालय में 10 चौकीदार रखे जाने हैं। हजारों आवेदनकर्ताओं की साक्षात्कार प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को साक्षात्कार देने प्रदेश भर से 350 युवा पहुंचे।
विज्ञापन


आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जनवरी तक चलेगी। खास बात यह है कि चौकीदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है, लेकिन बीए व एमए पास बेरोजगार युवाओं ने भी सरकारी चौकीदार बनने के लिए आवेदन किया हुआ है। साक्षात्कार देने पहुंचे रोहतक निवासी सुधीर ने बताया कि मौजूदा समय में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। हर युवा सरकारी नौकरी लगना चाहता है, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित व बेहतर हो सके। सुधीर का कहना है कि वह एमए पास है, फिर भी उसने चौकीदार की नौकरी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


सिरसा के गांव अरनियांवाली निवासी बीए पास रीटा भी चौकीदार का साक्षात्कार देने न्यायालय पहुंची। रीटा का कहना है कि वह सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरती रहती हैं, लेकिन अभी तक उसे नौकरी नहीं मिली। रीटा का कहना है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। चौकीदार की नौकरी लग गई तो काफी खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed