फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Under the Nipun Haryana Mission, weak schools will be reviewed at the state level.

Sirsa News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत कमजोर विद्यालयों की होगी राज्यस्तर पर समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Under the Nipun Haryana Mission, weak schools will be reviewed at the state level.
सिरसा।जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी स्कूल का निरीक्षण करती हुई। फाइल फोटो
सिरसा। प्रदेश में प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का हिंदी व गणित में अपेक्षित दक्षता स्तर हासिल न कर पाना शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी के मद्देनजर निपुण हरियाणा मिशन के तहत बॉटम लेवल में शामिल स्कूलों की विस्तृत समीक्षा के लिए 23 दिसंबर को राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह दूसरी राज्य समीक्षा बैठक एससीईआरटी, गुरुग्राम में होगी, जिसमें प्रत्येक जिले के कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के मुखिया निदेशालय स्तर पर अपनी समस्याएं और चुनौतियां रखेंगे। बैठक का उद्देश्य यह जानना है कि आखिर कक्षा पहली, दूसरी और तीसरी के विद्यार्थी हिंदी और गणित में दक्षता क्यों हासिल नहीं कर पा रहे हैं। इसके समाधान के लिए क्या सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूल मुखियाओं की बैठक से पहले 23 दिसंबर को ही सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निपुण हरियाणा मिशन के तहत एक राज्य स्तरीय रिव्यू मीटिंग आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, प्रत्येक जिले के समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक और एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में जनगणना समूहीकरण की समीक्षा, अभ्यास-1 के परिणाम, तृतीय पक्ष मूल्यांकन, निगरानी अनुपालना और पीएमयू बजट आवंटन की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद स्कूल मुखियाओं के साथ अलग-अलग सत्रों में विद्यालयवार प्रदर्शन, सुधार रणनीतियों, चुनौतियों और आवश्यकताओं पर चर्चा होगी।

----

दोपहर 12:30 से जिलावार होगी बॉटम स्कूलों की समीक्षा

23 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10-10 स्कूलों की केंद्रित समीक्षा जिलावार की जाएगी। दोपहर 12:30 से एक बजे तक कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के बॉटम स्कूलों के मुख्य अध्यापक या स्कूल मुखिया बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद हिसार, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़ और कैथल जिलों के स्कूलों की समीक्षा होगी। दोपहर 1:30 बजे चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत और सोनीपत जिलों के शिक्षक बैठक में भाग लेंगे। जबकि 2 बजे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर, रेवाड़ी और पलवल जिलों के स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में तेजी लाई जा सकेगी।


-----

निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक हिंदी व गणित में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की 23 दिसंबर को एससीईआरटी, गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी। इस दौरान बॉटम लेवल स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा कर सुधारात्मक रणनीति तय की जाएगी।
- डाॅ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed