फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ultrasound, X-ray facilities affected due to power cut in civil hospital

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में बिजली कट से अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सुविधाएं प्रभावित

Fri, 24 May 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound, X-ray facilities affected due to power cut in civil hospital
सिरसा। गर्मी की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में दिन भर लगे बिजली कट ने मरीजों को काफी परेशान किया। ऐसे में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं प्रभावित रहीं। जनरेटर के भरोसे अस्पताल प्रशासन ने कुछ व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। वहीं बिजली नहीं होने से वार्ड में दाखिल मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे पसीने से तर बतर होते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि अभी लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। वीरवार को शहर में कांग्रेस का रोड शो था। उसी के चलते शहर में कई जगहों पर बिजली के कट लगाए गए। इधर, नागरिक अस्पताल में उपचार के के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एल्यूमीनियम से बने केबिन में भारी तापमान के चलते चिकित्सकों को भी मरीजों को देखने में परेशानी हुई। जिस कारण वे सही तरीके से मरीजों की जांच नहीं कर पाए।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के शहर में रोड शो के चलते अनाजमंडी एरिया में बिजली कट रहे। रोड शो के नाम पर चार घंटे का अघोषित बिजली कट लगाया गया। अहम बात यह रही कि रोड शो के दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा न हो और कोई बिजली की लाइन शुरू न हो, इसको देखने के लिए विशेष रूप से एसडीओ स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 डिग्री पहुंच गया है न्यूनतम तापमान
बता दें कि रात्रि तापमान में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। जो तापमान दिन में साढ़े 11 बजे का रहता है। वह रात के समय का देखने को मिल रहा है। 32 डिग्री तापमान होने के कारण रात के समय ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। जिसके चलते बार बार ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने और सब स्टेशन के हीट पकड़ने जैसी समस्या पैदा हो जाती है। इस कारण बार बार अघोषित कट लगाकर बिजली सिस्टम को बचाने का प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है। वहीं जिन एरिया में लोड ज्यादा है। उन एरिया का लोड कम लोड वाले एरिया पर डालने का प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिससे की लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
बाजार हुए सुनसान
शहर के सुरतिया रोड बाजार, मुख्य बाजार, बरनाला रोड, जीटी रोड पर दोपहर के समय कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। दिनभर लू चलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। यही नहीं रात को भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोग पसीने से तरबतर दिखाई दे रहे हैं। लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं और उनको चक्कर आने की शिकायतें भी आ रही हैं। सिरसा में वीरवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री व अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आगे भी तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
नागरिक अस्पताल में आ रहे उल्टी-दस्त के मरीज
नागरिक अस्पताल में गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन करीब 200 ओपीडी उल्टी-दस्त की हो रही है। वहीं नागरिक अस्पताल में अब ओआरएस के पैकेट भी कम होने लगे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकले। अगर जरूरी काम हो तो शरीर को पूरी तरह से ढककर ही निकलें और अधिक से अधिक पेयजल का प्रयोग करें।
इंजीनियर बुला बदलवाए पार्ट
बुधवार रात को 12 बजे नागरिक अस्पताल की लाइट चली गई थी। रात को बिजली निगम के कर्मचारी आए और ट्रांसफार्मर को देखकर बोले- यह हम नहीं करेंगे ठीक आप स्वयं करवाए। ऐसे में नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सुबह स्पेशल इंजीनियर बुलाकर पार्ट बदलवाए और बिजली सुचारू की। ऐसे में 14 घंटे तक नागरिक अस्पताल प्रशासन को जनरेटर चलाना पड़ा। जिसमें 550 लीटर डीजल की खपत हुई।


नागरिक अस्पताल के ट्रांसफार्मर में बुधवार रात को 12 बजे खराबी आ गई थी। ऐसे में वीरवार को इंजीनियर ने आकर ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया और वीरवार शाम चार बजे को नागरिक अस्पताल में बिजली आई।
-पवन कुमार, एसएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article