फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   UG and PG exam start today

यूजी और पीजी के 13499 विद्यार्थी आज से देंगे परीक्षा

Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
UG and PG exam start today
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में आज से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, इसमें यूजी और पीजी के लगभग 13499 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्नातक में करीब 11450 व स्नातकोत्तर में 2049 विद्यार्थी हैं जो परीक्षा में भाग लेंगे। जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने कॉविड टीमों का गठन किया है, वहीं महिला महाविद्यालय में थ्री लेयर सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है। विश्वविद्यालय में 22 सेंटर बनाए गए है। जबकि फतेहाबाद व सिरसा जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार से विश्वविद्यालय और उसके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में परीक्षाएं शुरू करवाई जाएगी। नेशनल कॉलेज में परीक्षा के लिए कॉलेज ने तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जहां सुबह और शाम के समय दो शिफ्टों में परीक्षाएं होगी। कॉलेज की बनी कोविड कमेटी परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को मास्क देगी और सैनिटाइज कर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले भी परीक्षार्थियों को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद ही परीक्षा के लिए परीक्षार्थी केंद्र के अंदर जा पाएगा। नेशनल कॉलेज में अभी तक करीब 65 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। जिनकी ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। वहीं नेशनल कॉलेज के दो परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित भी हैं। जिसके बारे में कॉलेज ने सूचना विवि को दी है। दोनों संक्रमितों की परीक्षा विवि की गाइडलाइन के अनुसार ही ली जाएगी।
विज्ञापन

थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी परीक्षा
शहर के महिला महाविद्यालय कॉलेज में परीक्षाओं के लिए तैयारी करते हुए कोरोना संक्रमण बचाव को लेकर थ्री लेयर सिक्योरिटी का गठन किया गया है। इस दौरान परीक्षा देने आने वाली छात्राओं को सबसे पहले मुख्य द्वार पर ही सैनिटाइज किया जाएगा और उसके बाद दूसरी जगह उन्हें कॉलेज के अंदर दाखिल होते समय मास्क देकर सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं परीक्षार्थियों की पानी की बोतल भी देखी जाएगी और उसे भी सैनिटाइज किया जाएगा। जिसके बाद तीसरी जगह छात्राओं को परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल होते ही सैनिटाइज किया जाएगा। महिला महाविद्यालय में 17 कमरे परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं, जहां एक कमरे में 20 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं महाविद्यालय ने पांच सौ मास्क भी खरीदे हैं, जो बिना मास्क आने वाली छात्राओं को दिया जाएगा। मास्क लगाने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के आने दिया जाएगा। वहीं महाविद्यालय की एक छात्रा ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विषयों की ऑड-इवन में होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय, नेशनल कॉलेज और महिला महाविद्यालय में होने वाली हिंदी, अंग्रेजी और पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा ऑड-इवन रोल नंबर के अनुसार ली जाएगी। क्योंकि इन विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा है। जिस कारण तीनों विषयों की परीक्षा ऑड-इवन रोल नंबर के अनुसार दो शिफ्टों में सुबह शाम परीक्षा ली जाएगी। ऑड इवन का निर्धारण विश्वविद्यालय द्वारा जारी रोल नंबर के अनुसार किया जाएगा।

कोट
हमारे कॉलेज द्वारा परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षार्थियों को मास्क देकर सैनिटाइज कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया जाएगा। वहीं जानकारी मिली है कि हमारे कॉलेज के दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित है। विवि के नियमानुसार ही इनकी परीक्षा करवाई जाएगी।
-रामकुमार, प्राचार्य नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed