{"_id":"68a8bdfbd3f51aa87e0e7cb4","slug":"two-workers-from-jharkhand-arrested-with-2680-kg-opium-sirsa-news-c-128-1-sir1004-142985-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 2.680 किलोग्राम अफीम सहित झारखंड के दो मजदूर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 2.680 किलोग्राम अफीम सहित झारखंड के दो मजदूर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी।
सिरसा। शहर के कबीर चौक पर शुक्रवार को पुलिस ने दो युवकों को दो किलो 680 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जिला चतरा झारखंड हाल सी-ब्लॉक सिरसा निवासी राजू यादव व जिला चतरा हाल जीटीएम कॉलोनी सिरसा निवासी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
एबीवीटी सेल सिरसा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी एक टीम कबीर चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्तचर से सूचना मिली कि दो युवक अफीम बेचने की फिराक में हैं और इस समय कबीर चौक पर साइकिल लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चौक पर मौजूद दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने युवकों के पास मिले पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से दो किलो 680 ग्राम अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये अफीम झारखंड के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे सिरसा में ही सप्लाई करने वाले थे। उक्त दोनों सिरसा में काफी समय से मजदूरी कर रहे थे। जल्द अमीर बनने के लालच में आकर दोनों अफीम की तस्करी करने लगे। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।