{"_id":"5f85f7cb8ebc3e5be4509ec4","slug":"two-teams-of-rta-and-roadways-department-made-three-invoices-sirsa-news-rtk5781697109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीए व रोडवेज विभाग की दो टीमों ने किए तीन चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीए व रोडवेज विभाग की दो टीमों ने किए तीन चालान
विज्ञापन
जिले में लगातार अवैध दौड़ते वाहनों की शिकायतों पर परिवहन प्राधिकरण विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया। चंडीगढ़ मुख्यालय ने आरटीए व रोडवेज डिपो जीएम को एक पत्र जारी कर ज्वाइंट चेकिंग के निर्देश दिए हैं। दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने एक ओवरलोड ट्रक व बिना टैक्स के चल रही दो निजी बसों के चालान काटे गए। जिसके तहत टीमों ने मात्र खानापूर्ति कर काम निपटा लिया। तीन चालान काटने के लिए टीमों को जिला के चारों कोनों पर नाका लगाना पड़ा।
परिवहन मुख्यालय चंडीगढ़ ने एक पत्र आरटीए व रोडवेज डिपो को जारी करके ज्वाइंट चेकिंग की हिदायत दी। जिस पर मंगलवार को सहायक सचिव आरटीए नरेंद्र राठी, एसआई सतनाम सिंह व रोडवेज डिपो से एसएस रामकुमार, एसआई ओमप्रकाश और रूप चंद पर आधारित एक टीम अवैध तरीके से दौड़ते वाहनों की जांच करने डिंग पहुंची। जहां डिंग से सरदूलगढ़ जाने वाली बस को बिना टैक्स दौड़ते पकड़ा गया, तो उसको 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उस रास्ते पर वाहनों का गुजरना थम गया। टीम ने कालांवाली में पहुंच कर एक बिना परमिट और टैक्स के चल रही बस को जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम को एक घंटा तक कोई ओवरलोड वाहन आता नहीं दिखा। ऐसे ही रोड़ी में नाका लगाकर सिर्फ एक ओवरलोड ट्रक को 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। तीन नाके लगाकर ज्वाइंट टीम ने दिनभर में तीन चालान काटकर खानापूर्ति की।
परिवहन प्राधिकरण विभाग चंडीगढ़ को पिछले काफी समय से अवैध वाहन दौड़ने की शिकायतें मिल रही थी, तो उन पर शिकंजा कसने को विभाग से पत्र आया था। मुख्यालय के निर्देशानुसार आरटीए व रोडवेज कार्यालय की ज्वाइंट टीम ने चेकिंग के दौरान बिना टैक्स दौड़ती दो बसों व एक ओवरलोड ट्रक को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन
- आरएस पूनिया, जीएम रोडवेज डिपो, सिरसा।