फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people arrested with 1900 pills of drug

नशे के 1900 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित दो युवक काबू

Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
two people arrested with 1900 pills of drug
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पंजुआना क्षेत्र से दो युवकों को नशे के 1900 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान ख्वाइश व दिवेश निवासी जोधपुरिया जिला सिरसा के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की एक टीम चेकिंग के दौरान पंजुआना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से मोटर साइकिल पर आ रहे युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस भागने की कोशिश की तो दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1900 नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed