{"_id":"612e6f738ebc3eca822398f2","slug":"two-new-dengue-patients-found-in-dabwali-department-got-sampling-done-sirsa-news-hsr610430854","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली में मिले डेंगू के दो नए मरीज, विभाग ने करवाई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली में मिले डेंगू के दो नए मरीज, विभाग ने करवाई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बारिश के बाद अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो चुकी है। मंगलवार को डबवाली में दो डेंगू के मरीज पाए गए है। जिनको सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिले में अब कुल तीन डेंगू के मरीज हो चुके हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। विभाग की ओर से मरीजों के परिवार और आसपास के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं और फॉगिंग करवाई गई है।
डबवाली के वार्ड सात और 11 में डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे एक सप्ताह पहले ही सिरसा में एक डेंगू का मरीज पाया गया था। जिसे नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया था। ऐसे में अब एक साथ दो मरीजों के मिलने के बाद बीमारी के फैलने का भी खतरा बना हुुआ है। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में पानी का ठहराव होने के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है। हालांकि विभाग की ओर से लंबे समय से लोगों सैंपल लेने और जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
डबवाली क्षेत्र से डेंगू के दो मरीज मिले है। जिले में अब तक तीन डेंगू के मरीज हो चुके हैं। विभाग से उनके आसपास के लोगों व परिजनों के सैंपल लिए हैं। लोगअपने घरों और छतों पर पड़े सामान में पानी एकत्र न होने दे। अगर कहीं भी पानी के एकत्र होता है तो उसमें मिट्टी के तेल का छिड़काव करें।
विज्ञापन
-डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा