फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two bike rider dead

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 04 Apr 2017 12:41 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Tue, 04 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांव नाथूसरी कलां के पास दो बाइकों में भिड़ंत होने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को राजस्थान के गांव गांधी निवासी जगदीश कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने नाथूसरी कलां आया हुआ था। शाम को वापस जाते समय सामने से आ रही बाइक ने सीधा उसके बाइक को टक्कर मारी। दुर्घटना में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार गांव गुंसाईआना निवासी प्रदीप व विनोद को काफी चोटें आई। उन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed