{"_id":"0fc2d99a660616e76d21a46a98bd038b","slug":"trolla-entered-in-shops-destroyed-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉला दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉला दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर बाजेका मोड़ पर बुधवार देर रात एक
विज्ञापन
ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे
दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने करीब छह लाख का
नुकसान बताया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही
है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक बाजेकां मोड़ पर तेज गति से आ रहे ओवरलोडेड ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ता हुआ दूसरी दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार धर्मपाल ने बताया कि जब सरकार ने ओवरलोड ट्रकों पर बैन लगा रखा है तो फिर से चल रहे हैं।
सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। धर्मपाल ने बताया कि उनका करीब छह लाख का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई करवाई जाए।
दूसरी ओर थाना सदर प्रभारी जसविंद्र सिंह जस्सू का कहना है कि सिरसा-बाजेकां मोड़ पर एक हादसा हुआ है, जिसमें ट्रॉला दो दुकानों को तोड़ता हुआ आरपार निकल गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी कुछ सामने आएगा, उसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।