{"_id":"68b48122d0e8d8714908cc13","slug":"tribute-program-will-be-held-on-5th-september-at-bishnoi-dharamshala-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143438-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिश्नोई धर्मशाला में 5 सितंबर को होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिश्नोई धर्मशाला में 5 सितंबर को होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
विज्ञापन
डबवाली। बिश्नोई आश्रम हरिद्वार के महंत ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के निमित्त बिश्नोई धर्मशाला डबवाली में 5 सितंबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बिश्नोई सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत बिश्नोई आश्रम हरिद्वार के महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में कथावाचक आचार्य विश्वात्मानंद महाराज 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हरिकथा करेंगे एवं रात्रि में जागरण का आयोजन भी होगा।
5 सितंबर को सूर्योदय पर हवन यज्ञ होगा। इसके बाद, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक श्रद्धालुओं की ओर से स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और भंडारा होगा। ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए पांच सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बिश्नोई सभा डबवाली व बिश्नोई समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
इसमें भी बड़ी संख्या में समाज के लोग रक्तदान कर स्वामी राजेंद्रानंद को श्रद्धांजलि देंगे। बिश्नोई सभा डबवाली के अध्यक्ष कुलदीप कुमार जादूदा ने डबवाली शहर व उपमंडल के बिश्नोई समाज से तीन सितंबर से पांच सितंबर तक इस सेवा कार्य में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने सभी इलाका निवासियों से चार व पांच सितंबर के कार्यक्रम में पहुंच कर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने का आह्वान भी किया है।