फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Trauma turned bar, five doctors suspended

ट्रॉमा सेंटर में शराब पीने वाले पांचों डॉक्टर निलंबित

Thu, 31 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trauma turned bar, five doctors suspended
नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित आरएमओ कक्ष में शराब पीने के मामले में पांचों डॉक्टरों को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। आरएमओ डॉ. विपुल गुप्ता, डॉ. विनय सिंगला, डॉ. भारत भूषण, डॉ. भरत सहारण और डॉ. राहुल को मंगलवार शाम मीडियाकर्मियों ने शराब पीते हुए कैमरे में कैद कर लिया था। मुख्य चिकित्साधिकारी की सिफारिश पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ ने मामले की विभागीय जांच डिप्टी सीएमओ वीरेश भूषण और चिकित्सा अधीक्षक सुभाषिनी को सौंपी है। उधर इस मामले में जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एसपी ने थाना शहर प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार शाम को ट्रॉमा सेंटर में पांचों डॉक्टर शराब पी रहे थे। सूचना मिलते ही जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर चेहरा छुपाकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ डॉक्टरों ने मीडियाकर्मियों से हाथापाई भी की। शुरू में पुलिस ने मामले पर पर्दा डालते हुए बंद कमरे में डॉक्टरों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एल्केलाइजर से दो डॉक्टरों की सांस के माध्यम से जांच करने के बाद अल्कोहल नहीं होने की बात कही। वहीं, मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. सूरजभान कंबोज ने कहा कि उन्हें कमरे से शराब नहीं मिली है, फिर भी वे डॉक्टरों का मेडिकल करवाएंगे। लेकिन  जैसे ही उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने एसडीएम परमजीत सिंह चहल को जांच के लिए अस्पताल भेजा और मीडियाकर्मियों से वीडियो क्लिप मंगाकर देखी। एसडीएम ने मौके पर जांच की।

साथ ही दो डॉक्टरों के रक्त के नमूने लेकर जांच करवाने की बात कही तो डॉक्टरों ने इससे इनकार कर दिया।  बाद में मंगलवार देर रात एसडीएम दो डॉक्टरों के निलंबन की सीएमओ से सिफारिश लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे तो उपायुक्त ने कहा कि वीडियो में तो पांच डॉक्टर हैं। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद देर रात पांचों डॉक्टरों के निलंबन की सीएमओ से सिफारिश लेकर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा को भेजा गया।


एसडीएम चहल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव पी के महापात्रा ने कार्रवाई करते हुए पांचों डॉक्टरों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फोन पर उन्हें निलंबन की जानकारी मिल चुकी है। दूसरी ओर आरोपी पांचों डॉक्टरों से उनका पक्ष जानना का प्रयास किया पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed