{"_id":"6133ba728ebc3e847778e562","slug":"transfer-order-of-teacher-accused-of-molesting-girl-students-sirsa-news-hsr6108002192","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के तबादला के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के तबादला के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला के एक गांव स्थित राजकीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक का तबादला कर दिया है। लेकिन अभी तक स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को रिलीव नहीं किया है।
गांव के कन्या हाई स्कूल में अध्ययनरत 10वीं की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि एक शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। इसकी सूचना गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों को मिली तो वे एकत्र होकर स्कूल में पहुंचे। पीजीटी अध्यापक पर आरोप लगने पर मामले ने तूल पकड़ा और ग्रामीणों ने पंचायत की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी टीचर ने गलती भी मान ली और माफी मांगी। इस पर पंचायत सदस्यों ने आरोपी शिक्षक के गांव में आने पर पाबंदी लगा दी। शिक्षा विभाग ने भी इस मामले की जांच करवाई और रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। 7 अप्रैल को अभिभावकों ने सरपंच के पास शिकायत की थी। अब शिक्षा विभाग की ओर से आदेश आए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षक का तबादला यहां से रेवाड़ी स्थित बावल किया जाता है। हालांकि पत्र में तबादले का प्रशासनिक कारण दिखाया गया है।
विभाग की ओर से आरोपी अध्यापक के तबादले के आदेश आ गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया जा सका है क्योंकि उनकी कोविड-19 ड्यूटी डीसी ऑफिस में लगी है। हमने डीसी ऑफिस को ई-मेल करके सूचित कर दिया है। पहले वहां से रिलीव होंगे, उसके बाद हम रिलीव करेंगे।
विज्ञापन
प्रिंसिपल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय