{"_id":"68a8bee6d5c4bba745055149","slug":"train-robbery-incident-solved-three-accused-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142958-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रेन में हुई लूट की घटना सुलझी, तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रेन में हुई लूट की घटना सुलझी, तीन आरोपी काबू
विज्ञापन
कालांवाली। पकड़े गए आरोपियों के साथ रेलवे पुलिस प्रशासन की टीमें। संवाद
कालांवाली। कालांवाली व सिरसा के बीच 15 अगस्त को हुई ट्रेन में लूट की वारदात को रेलवे पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को रेलवे स्टेशन सुखचैन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी थे और इसकी पूति के लिए लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
पहले भी आरोपियों गांव लक्कड़वाली निवासी कुलवंत सिंह (24), मनप्रीत सिंह (32) और बलविंदर सिंह (20) पर लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। इस संबंध में सिरसा जीआरपी के थाना प्रभारी रणवीर सिंह, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिरसा के निरीक्षक रोहिताश कांटवा और जीआरपी कालांवाली के चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक भूप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता की।
पुलिस ने आरोपियों से यात्रियों से छीने गए मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा, चांदी की चेन व तीन हजार रुपये नकदी के अलावा वारदात में प्रयोग किया गया एक कापा, एक लोहे की रोड पट्टी एवं बेसबाल डंडा बरामद किया है। आरोपी कुलवंत सिंह व मनप्रीत के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक अदालत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
सिरसा के हरि विष्णु कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 अगस्त को वह नाना-नानी के साथ हरिद्वार से सिरसा ट्रेन में आ रहा था। रात्रि करीब पौने 12 बजे बठिंडा से हिसार जाने वाली ट्रेन पर गांव सुखचैन स्टेशन से तीन युवक डंडे व लोहे की राॅड सहित ट्रेन पर चढ़े और उससे मारपीट करने लगे। युवकों ने अपने चेहरे पर रूमाल बांध रखे थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और उससे 9 हजार रुपये, मोबाइल, चांदी का कड़ा व चेन छीनकर बड़ागुढ़ा रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गए। इसके बाद उसने सिरसा पहुंचकर जीआरपी सिरसा को शिकायत दी थी।
12 सदस्यीय गठित टीम ने सुलझाई वारदात की गुत्थी
वारदात के बाद संज्ञान लेते हुए हिसार रेलवे थाना के उप-अधीक्षक कृष्ण कुमार ने 12 सदस्यीय टीम का गठन किया था। इस टीम में सिरसा जीआरपी के थाना प्रभारी रणवीर सिंह, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिरसा के निरीक्षक रोहिताश कांटवा के मार्गदर्शन में जीआरपी कालांवाली के चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक भूप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।