{"_id":"58e3f38a4f1c1b3c5e5b4304","slug":"trafic-police-sirsa-speacial-opration-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक रूल तोड़ने से रोका तो पुलिस कर्मी से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक रूल तोड़ने से रोका तो पुलिस कर्मी से की हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
police sirsa
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने शहर मे चलाए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत मंगलवार सुबह एक बाइक सवार युवक को रोका। जांच के दौरान युवक पुलिस कर्मी से हाथापाई करने लगा। पुलिस कर्मी युवक को पुलिस चौकी लेकर गए तो उसने ट्रैफिक इंचार्ज अनिल सोढ़ी से अपने बरताव को लेकर माफी मांगी। युवक के भविष्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे बस अड्डे समक्ष ट्रैफिक पुलिस कर्मी वाहन चालकों के कागजात जांच रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक की गति तेज कर दी। पुलिस कर्मचारियों ने चुस्ती दिखाते हुए दौड़कर बाइक को पीछे से पकड़ा। पुलिस कर्मी ने बाइक सवार युवक को कागजात दिखाने को कहा तो वह उससे उलझ पड़ा और हाथापाई पर उतर आया। पुलिस कर्मी उसे पकड़कर बस अड्डा चौकी ले आए। घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज अनिल सोढ़ी पुलिस चौकी पहुंचे। मुकदमा दर्ज होने के डर से युवक ट्रैफिक इंचार्ज से अपने बरताव को लेकर माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
उसने कहा कि भविष्य में पुलिस कर्मी से गलत बरताव नहीं करूंगा। युवक के भविष्य को ध्यान में रखकर ट्रैफिक इंचार्ज अनिल सोढ़ी ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया। गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर में स्पेशल ऑपरेशन चला रखा है। दो दिनों के अंदर ट्रिपल राइडिंग के 80 चालान काटे हैं। पांच वाहनों को जब्त किया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन