{"_id":"622b88536395c136ef10e698","slug":"traffic-police-became-strict-against-those-who-disobey-the-rules-sirsa-news-hsr6264206182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त हुई यातायात पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त हुई यातायात पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस वाहन चालकों को नियमों की पालना करने के लिए बार-बार हिदायत देती रहती है। इसके बावजूद चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। अब यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त हो गई है। शुक्रवार को यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पुरानी कचहरी रोड पर अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले करीब 30 वाहनों के चालान किए। इस दौरान दो वाहनों को इंपाउंड किया गया।
यातायात पुलिस पुरानी कचहरी रोड पर रेलवे फाटक के पास मौजूद थी। फाटक बंद होने के बावजूद नीचे से वाहन निकालने वाले चालकों के चालान किए तथा नियम विरुद्ध फाटक बंद होने के बावजूद वाहन निकालने पर उन्हें पाबंद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस का मकसद चालान काटना ही नहीं बल्कि लोगों को समझा कर यातायात नियमों का पालन करवाने का भी काम है। वाहन चालक नियमों की पालना करेंगे तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
पुलिस ने रोकी स्कूटी तो तैश में आया बच्चा
पुरानी कचहरी रोड पर यातायात पुलिस नियमों का पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो नाबालिग आए। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोक लिया। नाबालिग स्कूटी चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार को रुकवा लिया और कागज मांगे। परंतु बच्चे कोई जवाब नहीं दे पाए। इस पर थाना प्रभारी ने नाबालिग बच्चों के परिजनों को मौके पर बुला लिया तथा दूसरे पुलिसकर्मी को स्कूटी देकर थाने रवाना कर दिया। पुलिसकर्मी को स्कूटी ले जाता देख एक नाबालिग तैश में आ गया तथा गुस्से में आकर पुलिस वाहन पर अपनी बैग दे मारा। इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को समझाया, परंतु वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर नाबालिग बच्चों को वाहन देकर नहीं भेजने की बात कही। जिसके बाद बच्चा अपने परिजनों के साथ चला गया।
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले करीब 30 चालकों के चालान किए तथा दो वाहन इंपाउंड किए हैं।
- बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।