फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Tractor-trolley collided with HT line, 30 thousand people were upset due to falling of 11 poles

Sirsa News: एचटी लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, 11 पोल गिरने से 30 हजार लोग हुए परेशान

Thu, 13 Apr 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collided with HT line, 30 thousand people were upset due to falling of 11 poles
बिजली का पोल गिरने के कारण तारों की चपेट में आया ट्रैक्टर ट्राली व खड़े वाहन चालक । 
सिरसा। शहर के गोशाला रोड पर हरे चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली 11 हजार केवीए लाइन से टकरा गई, जिससे एक साथ 11 बिजली के पोल रोड पर गिर गए। हादसा इतना भयावह था कि रोड से गुजरने वाले कई वाहन तारों की चपेट में आ गए। गनीमत है कि इस क्षेत्र में सप्लाई बंद होने कारण कोई भी वाहन चालक करंट की चपेट में नहीं आया। बिजली के पोल गिरने के कारण गोशाला मोहल्ला रोड के आसपास लगती 10 कॉलोनियों की दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही। करीब 30 हजार लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के गोशाला रोड क्षेत्र से सुबह करीब नौ बजे हरे चारे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अचानक बिजली के पोल के साथ टकरा गई। चालक ने ट्राली को निकालने का प्रयास किया तो 11 हजार केवीए बिजली लाइन का पोल ट्राली पर गिर गया। चालक ने जान बचाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। ऐसे में यहां पर लाइन में खड़े करीब 11 पोल रोड पर गिर गए। हालांकि इस दौरान यहां से कई वाहन चालक भी तारों की चपेट में आ गए। बिजली लाइन की केबल को झटका लगते ही गोशाला फीडर से सप्लाई तुरंत बंद हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी बिजली निगम में दी। जिसके बाद उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया और बिजली सप्लाई शुरू करने व ट्रैक्टर ट्राली को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बिजली की तारों से ट्रैक्टर-ट्राली को बाहर निकाला गया। वहीं, निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने टूटे हुए पोल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बिजली निगम की ओर से सभी टूटे हुए पोल को हटाकर वहां पर नए बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं। बिजली निगम की ओर से शाम तक बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया जारी रखी गई। दोपहर बाद कई कॉलोनियों की बिजली अन्य लाइन के साथ जोड़ शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

गोशाला रोड व नोहरिया बाजार की 10 कॉलोनियों की बाधित रही बिजली
सुबह बिजली के पोल गिरने के बाद गोशाला मोहल्ला, नोहरिया बाजार, थेहड़ मोहल्ला, भीम कॉलोनी, चांदनी चौक सहित करीब 15 कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण लोग मामले की शिकायत बिजली निगम कार्यालय में स्थित शिकायत केंद्र में देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बिजली के पोल गिरने की घटना
वहीं, गोशाला रोड पर हादसे के दौरान की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के दौरान रोड से ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल चालक, साइकिल चालक सहित अन्य कई वाहन गुजर रहे थे। पोल गिरने के साथ ही करीब 10 वाहन चालक बिजली की तारों की चपेट में आ गए। हालांकि एक पोल पर तीन से चार अलग-अलग बिजली की तारें गिरने के कारण यहां पूरे रोड पर तारें बिछ गईं। इस दौरान एक साइकिल चालक भी बिजली के पोल के नीचे आने से बच गया और तार की चपेट में आ गया। वहीं, दो मोटरसाइकिल सवार युवक भी बिजली की तार की चपेट में आने से रोड पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान दो वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारी बाेले
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के कारण बिजली के पोल गिरे हैं। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला रोड के साथ लगती कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बाधित है। जल्द ही बिजली सप्लाई को शुरू कर दिया है।
-मोहन लाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed