{"_id":"6a0a061f12db25971b0ade97","slug":"toilets-will-be-made-in-big-parks-sirsa-news-c-128-1-svns1027-158550-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बड़े पार्कों में बनेेंगे आधुनिक शौचालय, 33.76 लाख रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बड़े पार्कों में बनेेंगे आधुनिक शौचालय, 33.76 लाख रुपये होंगे खर्च
Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बड़े पार्कों में आने वाले लोगों को अब शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से पार्षदों और आमजन की ओर से उठाई जा रही मांग को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के प्रमुख पार्कों में शौचालय निर्माण का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिन शौचालयों के हालात खराब हैं उन्हें दुरुस्त भी किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिषद प्रशासन इस परियोजना पर करीब 33 लाख 76 हजार रुपये खर्च करेगा।
शहर के 10 बड़े पार्कों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि पार्क में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर परिषद का कहना है कि पार्कों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सुबह-शाम घूमने, व्यायाम करने और समय बिताने पहुंचते हैं। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
बुजुर्गों व महिलाओं को आती है दिक्कत
विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोगों को बीच में ही पार्क छोड़कर जाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर पार्षदों ने परिषद बैठकों में मुद्दा उठाया था। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने भी सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने शहर के प्रमुख पार्कों का सर्वे करवाया और जहां सबसे अधिक लोगों की आवाजाही रहती है उन पार्कों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया।
विज्ञापन
कई पार्कों में बने हुए थे बदतर हालात
डीसी जैन पार्क में सबसे ज्यादा शौचालय के बुरे हालात बने हुए थे। यहां पर गंदा पानी बह रहा था और शौचालय टूट हुए थे। इसी प्रकार, शहर के अन्य पार्कों की स्थिति बनी हुई है। कई पार्कों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी तो उनमें व्यवस्था हो पाएगी।
कोट्स
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय सीमा में सभी शौचालयों का निर्माण पूरा कर जनता को सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। शौचालयों की साफ-सफाई और नियमित देखरेख के लिए भी अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि लंबे समय तक लोग बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
-नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद।