{"_id":"6345ad18b7de747795198e5f","slug":"three-miscreants-entered-the-shop-to-rob-fired-during-the-scuffle-sirsa-news-hsr644357216","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने के लिए दुकान में घुसे तीन बदमाश, हाथापाई के दौरान चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटने के लिए दुकान में घुसे तीन बदमाश, हाथापाई के दौरान चली गोली
विज्ञापन
डबवाली में बदमाशों की धरपड़क के लिए वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी ।
- फोटो : Sirsa
डबवाली। अनाज मंडी स्थित आढ़ती की दुकान पर तीन बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए दुकानदार को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाने का प्रयास किया। दुकानदार ने जद्दोजहद की तो पिस्तौल से गोली चल गई, जो दुकान की दीवार में जाकर लगी। इसके बाद तीनों बदमाश कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर छानबीन शुरू कर दी ।
मंगलवार को अनाज मंडी की दुकान नंबर 108 प्रभु दयाल मेघराज पर संचालक हरीश कुमार अपने काउंटर पर बैठकर लैपटॉप के माध्यम से काम कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश दुकान में घुसे। एक ने दुकान पर काम करने के लिए संदीप शेरगढ़ नामक व्यक्ति का परिचय दिया। बात करवाते समय ही तीनों बदमाश उसके काउंटर के बीच में पहुंच गए और एक ने पिस्तौल निकालकर हरीश पर तान दी। इसी दौरान हरीश कुमार ने उन तीनों बदमाशों से जद्दोजहद करनी शुरू कर दी। इसी छीना झपटी के दौरान पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली दीवार में जाकर लगी। इससे हरीश बाल-बाल बच गया और तीनों बदमाश कार में सवार होकर रामबाग फाटक की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हरीश ने बताया कि 10 दिन पहले सिंघेवाला शेलर पर भी हथियारों से लैस होकर 6-7 लोग वहां आए थे। वह शैलर की बैक साइड में कार्य कर रहे थे। इस कारण वह उन लोगों को नहीं मिल पाया। इसको लेकर किलियांवाली चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ लंबी थाने में एक जगमिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने एक झूठी शिकायत 5 लाख रुपये लेने के बाबत दर्ज करवाई गई है। इस बारे में उसे एसएचओ ने बुलाया तो वहां बातचीत में हमने जब पांच लाख रुपये देने के बारे में पूछा तो वह व्यक्ति सही जवाब नहीं दे पाया। उसने बाकायदा परिणाम भुगतने की बात कही।
विज्ञापन
वर्जन
पीड़ित हरीश कुमार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। -सत्यवान शर्मा, थाना प्रभारी ।