फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three drunk youths broke the main gate of CDLU in a speeding jeep

Sirsa: नशे में 3 युवकों से तेज रफ्तार जीप से CDLU का मुख्य गेट तोड़ा, पांच डिवाइड तोड़ गर्ल्स हॉस्टल तक पहुंचे

Sun, 17 Dec 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Dec 2023 09:07 PM IST
सार

गेट टक्कर से 10 फुट दूर जाकर गिरा। तीनों युवक फतेहाबाद के रहने वाले हैं। सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। सुरक्षा इंचार्ज की शिकायत पर तीनों पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Three drunk youths broke the main gate of CDLU in a speeding jeep
पुलिस द्वारा मौके पर पकड़े हुए तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फतेहाबाद के तीन युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से जीप दौड़ाई और चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को तोड़ दिया। टक्कर से गेट 10 फुट दूर जाकर गिरा। इसके बाद जीप से सीडीएलयू में पांच-छह डिवाइडर तोड़ हुए गर्ल्स हॉस्टल के गेट तक पहुंच गए। सिक्योरिटी ने तीनों युवकों को पकड़ा लिया और पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन पुलिस ने सुरक्षा सलाहकार हिम्मत सिंह के बयान दर्ज कर तीनों युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों युवक सीडीएलयू के छात्र नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हिम्मत सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे तीन युवकों ने तेज रफ्तार जीप से लघु सचिवालय की ओर बने मुख्य गेट पर टक्कर मारी और गेट तोड़ते हुए विवि में घुस आए। इसके बाद वे चार से पांच बेरिकेड तोड़ते हुए गर्ल्स हॉस्टल तक पहुंच गए। तीनों युवक पूरी तरह से शराब के नशे में धुत थे।

विज्ञापन

 

युवकों को विवि सिक्योरिटी ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सूचित कर दिया। तीन युवकों ने विवि का करीबन 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो युवकों ने अपने नाम मनीष पुत्र भाल सिह, निवासी भट्टूकलां, सुनील पुत्र सतबीर निवासी भट्टूकला (बनगांव ) व राहुल पुत्र ओम प्रकाश वासी बनगांव रहने वाले हैं। तीनों ही विश्वविद्यालय के छात्र नहीं है। युवकों ने बताया कि उनके दोस्त सिरसा में काम करते हैं और उनसे मिलने के लिए आए हुए थे। नशे में होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया।

सिरसा। पुलिस द्वारा मौके पर पकड़े हुए तीनों आरोपी।

सीडीएलयू में पहले भी नजर आती रही है जीप
सीडीएलयू के सिक्योरिटी ने बताया कि जिस जीप से रात के समय फतेहाबाद के तीनों युवकों ने टक्कर मारी है। यह जीप पहले भी विवि का एक छात्र लेकर घुमता रहता था। संबंधित छात्र की तलाश की जा रही है, ताकि सारी हकीकत का पता लगाया जा सके। दिन के समय भी युवकों ने विवि के अंदर जाने का प्रयास किया था, लेकिन सिक्योरिटी ने रोक दिया था।

आधे घंटे पहले ही कुलपति गुजरे थे गेट से
जिस मुख्य गेट को तीन युवकों ने जीप से टक्कर मारी थी। उसकी गेट से आधे घंटे पहले कुलपति गुजरे थे। वह किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड गेट पर तैनात थे। इसके बाद गेट बंद कर गार्ड अपने केबिन में ड्यूटी देने लगे।



100 से ज्यादा स्पीड पर थी जीप, 70 किलो से ज्यादा वजनी गेट 10 फुट दूर गिरा
सिक्योरिटी के अनुसार तीन युवक बुरी तरह से नशे में धुत थे। उन्हें नहीं पता था कि जीप की स्पीड़ कितनी थी। जीप जिस समय गेट से टक्कर उसकी स्पीड 100 किमी. प्रतिघंटा से ज्यादा थी। इससे गेट भी टूट कर 10 फुट दूर जाकर गिरा है। जिस समय युवकों को पकड़ा गया था। युवक अपने नाम बताने की हालत में नहीं थी।

रात के समय में तीन बाहरी युवकों ने अप्रिय घटना को अंजाम दिया है। हमारी सिक्योरिटी गार्ड ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को बुला लिया था। उन्होंने ऐसा क्यों किया है, अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। -प्रो. आरके बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed