{"_id":"60a54b5d8ebc3efbc93bdd0f","slug":"three-deaths-from-black-fungus-sirsa-news-rtk609187361","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ब्लैक फंगस के मिले नौ नए मरीज, तीन की संक्रमण से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ब्लैक फंगस के मिले नौ नए मरीज, तीन की संक्रमण से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के साथ ही जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिले में बुधवार को नौ ब्लैक फंगस के मरीज पाए गए है और तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से एक शहर का व्यापारी भी है। जिले में अब तक कुल 25 मरीज ब्लैैक फंगस के पाए गए है और कुल पांच की मौत हो चुकी है। संक्रमित मिलने वाले मरीज सिरसा, फतेहाबाद और राजस्थान के भी है। वहीं जिले में बुधवार को 249 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है जबकि 687 मरीज स्वस्थ है जबकि 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है ।
जिले में अब 4005 कोरोना मरीज सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट मरीजों को किट देने के लिए टैंडर लगा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किट में दवाईयों व अन्य उपकरणों के रेट भी विभाग की ओर से तय किए गए है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 312 मरीजों की मौत हो चुकी है। मई माह में अब तक कुल 145 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर रोज 2300 से 2500 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 343230 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 25255 कोरोना के मरीज पाए गए है। जिले में अब 4005 मरीज सक्रिय है। इनमें से 365 मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 114 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 251 मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। 12 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 353 मरीजों की स्थिति ठीक है। जिले में अब 3284 कोरोना मरीज होम आइसोलेट है। बुधवार को 687 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 20938 मरीज कोरोना को मात दे चुके है।
आठ पुरुषों सहित 10 की कोरोना से हुई मौत : जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 312 की मौत हो चुकी है। बुधवार को आठ पुरुषों व दो महिलाओं सहित 10 की मौत हुई है। इनमें से सिकंदरपुर का 72 वर्षीय बुजुर्ग, गोशाला मोहल्ला की 35 वर्षीय महिला, घुकांवाली का 55 वर्षीय व्यक्ति, जोधकां का 76 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी डबवाली का 56 वर्षीय व्यक्ति, मंगाला का 62 वर्षीय व्यक्ति, गोरीवाला का 53 वर्षीय व्यक्ति, कोर्ट कॉलोनी का 57 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा रानियां गेट का 60 वर्षीय व्यक्ति, नोहरिया बाजार की 56 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। बुधवार को सिरसा में 62, डबवाली में 2, ऐलनाबाद में 34, कालांवाली में 22, ओढां में 19, नाथूसरी चोपटा में 29, माधोसिघाना में 35, रानियां में 8, चौटाला में 23, बडागुढ़ा में 15 सहित कुल 249 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विभाग ने मुख्यालय से मांगी ब्लैक फंगस की दवाइयां : जिले स्वास्थ्य विभाग के पास अभी ब्लैक फंगस के संक्रमित पाए जा रहे मरीजों के लिए इलाज नहीं है। निजी अस्पतालों में ही मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही मुख्यालय की ओर से ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए टीमें तैनात की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय से दवाईयों की डिमांड की गई है। दवाई और इंजेक्शन मिलने के बाद ही ब्लैक फंगस के मरीजों को इसका इलाज दिया जा सकेगा।
कोरोना के इलाज के दौरान मरीज अधिक स्टीरोयड न ले। इसके लिए मुख्यालय से दवाई और इंजेक्शन की मांग की गई है। जिले में अब तक कुल 25 मरीज ब्लैक फंगस के पाए गए है और पांच की मौत हो चुकी है। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।