{"_id":"612bcd238ebc3e79ca1fb827","slug":"those-going-abroad-can-get-second-dose-of-covishield-after-28-days-at-phc-sirsa-news-hsr6102601185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने वालों को पीएचसी पर 28 दिनों बाद लग सकेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने वालों को पीएचसी पर 28 दिनों बाद लग सकेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। विदेश जाने वालों को अब सीएचसी और पीएचसी लेवल पर कोविशील्ड की दूसरी डोज 28 दिन बाद लग सकेगी। इसके बाद उनका वैक्सीनेशन संबंधित सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड होगा। जिसका लाभार्थी प्रिंट करवा सकते हैं। कोविशील्ड वैक्सीन सामान्य दिनों में 84 दिनों बाद लगती है। लेकिन विदेश जाने संबंधित केसों में यह 28 दिनों बाद भी लगाई जा रही है।
इससे पहले लोगों को विदेश जाने संबंधित फाइल जिला नागरिक अस्पताल में डीआई कार्यालय लेकर पहुंचना पड़ता था और दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद ही उन्हें दूसरी डोज 28 दिनों बाद लग पाती थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग ने अब सीएचसी और पीएचसी लेवल भी इसी सुविधा उपलब्ध करवा दी है। लाभार्थी अपनी नजदीकी सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करवा दूसरी डोज जल्द लगवाने के लिए अनुमति ले सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद ही लाभार्थियों का वैक्सीन सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड हो पाएगा।
हर रोज 15 से अधिक लोग दस्तावेज लेकर पहुंचते थे डीआई कार्यालय
विदेश में नौकरी लगने, पढ़ाई करने, इलाज करवाने और घूमने के लिए लगने वाले वीजा के बाद पहुंचने वाले लाभार्थियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगना अनिवार्य किया गया है। वैक्सीन की दोनों डोज लगने वाले सर्टिफिकेट की मांग की जाती है। ऐसे में कई लोगों की वीजा तिथि कम होने के कारण उन्हें दूसरी डोज जल्द लगवानी पड़ती थी। इसके कारण उनको परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अनुमति सीएचसी और पीएचसी लेवल पर दी है।
विज्ञापन
विदेश में जाने वाले लोग सीएचसी और पीएचसी लेवल पर उनके दस्तावेजों की जांच करवा 28 दिनों बाद कोविशील्ड वैक्सीन लगवा सकते हैं। लाभार्थियों को पहले दस्तावेजों की जांच करवानी होगी।
-योगेश कुमार, वैक्सीन डिलिंग हेड, नागरिक अस्पताल सिरसा