फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be no shortage of classrooms for the students in Chaudhary Devi Lal University

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए नहीं रहेगी क्लासरूम की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of classrooms for the students in Chaudhary Devi Lal University
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में अब विद्यार्थियों को क्लासरूम की कमी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नये शिक्षा सत्र से पहले वीसी ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कमरों की कमी से जूझ रहे विभागों को कमरे भी अलॉट किए गए। इतना ही नहीं बिना नेतृत्व संचालित हो रहे विभागों को भी चेयरमैन मिल गए हैं।
विज्ञापन

सीडीएलयू में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला शुरू होने वाले हैं और स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिला के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने सभी विभागाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई। इसमें विभागों की समस्याएं जानी। इस दौरान पता चला कि टैगोर भवन में संचालित लगभग सभी विभागों के पास कक्षाओं के लिए कमरों की कमी है। इसके अलावा कार्यालय संचालित करने के लिए भी जगह का अभाव है। ऐसे में वीसी ने मंथन के बाद सभी विभागों को टैगोर भवन में आवश्यकता अनुसार कमरे अलॉट कर दिए।
विज्ञापन

बिना नेतृत्व संचालित हो रहे विभागों को मिले चेयरमैन
सीडीएलयू में कई विभाग ऐसे थे जिनमें नियमित चेयरमैन नहीं थे। ऐसे में इन विभागों में चेयरमैन का चार्ज संबंधित डीन के पास या फिर खाली था। लेकिन अब सीडीएलयू प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर विभागों के चेयरमैन बना दिए हैं। अब हिंदी, पंजाबी, इतिहास, ज्योग्राफी, म्यूजिक, बॉटनी, जूलॉजी, फूड साइंस विभागों को चेयरमैन मिल गए हैं। हिंदी विभाग में डॉ. राजकुमार, पंजाबी विभाग का चार्ज प्रो. डीपी वार्ने, इतिहास विभाग का चार्ज डॉ. सुलतान सिंह, ज्योग्राफी विभाग का चार्ज डॉ. राम मेहर दीक्षित, म्यूजिक का चार्ज डॉ. कमलेश, बॉटनी विभाग का चार्ज डॉ. मोहम्मद काशिफ किदवई, जूलॉजी विभाग का चार्ज डॉ. जोगेंद्र सिंह, फूड साइंस विभाग का चार्ज डॉ. मंजू को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से ज्यादा कमरे रखने वाले प्राध्यापकों से खाली करवाए जाएंगे रूम
सीडीएलयू में कई प्राध्यापक ऐसे हैं जिनके पास एक से ज्यादा पद हैं और इन्हीं पदों के कारण कमरे भी एक से ज्यादा मिले हुए हैं। ऐसे में सीडीएलयू प्रशासन ने फैसला किया कि एक प्राध्यापक को केवल एक ही कमरा मिलेगा। यदि एक से ज्यादा कमरे हैं तो अतिरिक्त कमरे खाली करवाए जाएंगे। इसके अलावा विभाग के ही यदि किसी प्राध्यापक के पास चेयरमैन का चार्ज है तो उसे चेयरमैन के लिए अलग से रूम नहीं दिया जाएगा बल्कि अपने ही कमरे से कामकाज चलाना होगा।

विभागों से मांगी संसाधनों की डिमांड, 15 दिन में होगी पूरी : वीसी
सभी विभागों से आधारभूत संसाधनों की जरूरत की डिमांड मांगी है। विभाग के कार्यालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान की डिमांड मांगी गई है। इन मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों को अब टैगोर भवन में कमरे उपलब्ध करवाए दिए हैं। विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। खाली विभागों को चेयरमैन भी मिल गए हैं।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed