फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was a scuffle on the wedding ceremony, the motorcycle was attacked with a weapon made by welding.

शादी समारोह पर हुई थी आपस में कहासुनी, मोटरसाइकिल की गरारी पर हत्था वेल्डिंग करवा बनाए हथियार से किए थे वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle on the wedding ceremony, the motorcycle was attacked with a weapon made by welding.
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शादी समारोह में आपसी कहासुनी होने के कार आरोपियों ने दमदमा स्थित अपने घर में सोए बलवीर सिंह पर मोटरसाइकिल की गरारी से तैयार किए हथियार से वार कर दिया। सिर और छाती में वार किए जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बहन ने बीती सात फरवरी को मामले की सूचना रानियां पुलिस को दी थी। जिसके बाद एक माह बाद पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार को मामले की जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया है कि इस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ जोबन निवासी गांव दमदमा तथा राहुल सिंह निवासी दमदमा हाल बलोचकेरा पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक बलवीर सिंह निवासी दमदमा की बहन बलवीर कौर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। यह एक ब्लाइंड मर्डर था और इस घटना को सुलझाने के लिए ऐलनाबाद के डीएसपी जगत सिंह मोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था । जिसमें रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधुराम तथा करीवाला चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चरणजीत सिंह को भी शामिल किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

हत्या करने के लिए गरारी पर वेल्डिंग करवाया था हत्था
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि 6 फरवरी को दिन के समय गांव दमदमा में एक शादी समारोह था। समारोह के दौरान मृतक बलबीर सिंह उर्फ बग्गा और दोनों आरोपियों की आपसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रंजिश के कारण उक्त दोनों आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल की गरारी पर हत्था वेल्डिंग करवा कर स्पेशल हथियार तैयार करवाया था। इसी को लेकर दोनों आरोपियों ने 7 फरवरी की रात हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने पांच से छह वार उसकी छाती और सिर पर किए थे। जिससे बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद घग्गर नदी में फेंका था हथियार, किया बरामद
आरोपियों ने वारदात में प्रयोग किए हथियार को घग्गर नदी में फेंक दिया था। पुलिस की ओर से पूछताछ की गई तो उक्त आरोपियों ने स्थान के बारे में बताया। पुलिस ने निशानदेही पर उक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है और शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed