फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Theft in five shops

रात को पांच दुकानों के ताले तोड़ नकदी चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shops
बरनाला रोड स्थित न्यू हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स की पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोर दुकानों के गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ हुडा चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार अलसुबह का है। शहर के बरनाला रोड स्थित न्यू हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में रात को चोरों ने किराना स्टोर, दूध डेयरी, मोबाइल दुकान सहित पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकान के ताले टूटने की सूचना दुकानदारों को सुबह मिली तो दुकानदारों ने दुुकान में पड़े सामान की जांच की। जांच के दौरान दुकान के गल्ले में रखी नकदी गायब मिली। वहीं दुकानदार दिनेश गोयल ने बताया कि सभी दुकानों से करीब 10 से 12 हजार की नकदी की चोरी हुई है जिसको लेकर उन्होंने हुडा चौकी में शिकायत दी है और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात : दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना अनुसार रात 12 बजे से तीन बजे तक एक ही युवक दुकानों के ताले तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। युवक की हाथ में लोहे का औजार है और बार-बार अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़ चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि वारदात होने वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर सदर थाना और महिला थाना है। लेकिन इसके बाद भी चोर को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा और दुकानों के ताले तोड़ वारदात को अंजाम देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed