फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft,car,sirsa news,bag,two lakh

दो लाख नकदी भरा बैग चोरी, मामला दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
theft,car,sirsa news,bag,two lakh
ऐलनाबाद के पंचमुखी चौक के निकट एक गाड़ी से चोर 2 लाख की नकदी व बही सहित बैग चुराकर ले जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 12 ऐलनाबाद ने बताया कि वह गाड़ी में गांवों में किरयाणा का सामान सप्लाई करता है। उसने बताया कि बीते दिवस वह गांव नीमला, धोलपालिया सहित अन्य कई गांवों में सामान सप्लाई कर वापस ऐलनाबाद आया था। पंचमुखी चौक के निकट गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सब्जी लेने के लिए चला गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति गाड़ी से 2 लाख की नकदी से भरा बैग चोरी कर मंडी की ओर भाग गया। बैग में बही व अन्य सामान भी था। उसने काफी दूरी तक व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed