फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theekri phra in sirsa

गांव में आने-जाने वालों की कर रहे निगरानी, ठीकरी पहरा

Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
theekri phra in sirsa
कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए जहां प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद व चौकन्ना है, वहीं ग्रामीण भी प्रशासन की इस मुहिम में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। गांवों में प्रवेश के विभिन्न रास्तों पर ग्रामीण ठीकरी पहरा दे रहे है और गांव के अंदर व बाहर जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ठीकरी पहरे के दौरान ग्रामीण आनेजाने वालों को कोरोना से बचाव उपायों को अपनाने व सावधानी बरतने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कुसुंबी में ठीकरी पहरे पर तैनात युवा रोहताश ने बताया कि हम सब अपने स्तर पर जागरूकता व सामूहिक योगदान व सहयोग से जरूरी कदम उठाकर ही इस बीमारी के फैलने पर रोक लगा सकते हैं। इसी के तहत गांव में सर्वसम्मति से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्य रूप से गांव की नाकेबंदी कर ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। गांव में आने अथवा बाहर जाने वाले व्यक्ति को पूरा पता एवं गांव से बाहर जाने का कारण बताना होता है, इसके बाद ही उसे बाहर जाने दिया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना है, इसके साथ-साथ प्रशासन द्वारा नागरिकों को नियमों की पालना के बारे में अवगत करवाना जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं और ठीकरी पहरे के माध्यम से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाने में पूर्ण सहयोग व योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed