{"_id":"5839d0214f1c1b663a13c730","slug":"the-young-man-attacked-on-walk-sharps","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात को हुए झगड़ों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
गांव नेजाडेला कलां में कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से एक युवक पर हमला कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन हैप्पी उर्फ मीता ने बताया कि वह बेगू रोड पर नाई की दुकान में काम सीखता है। शुक्रवार रात को वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला तो कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से उसपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। घरवालों ने उसे अस्पताल लेकर आए। वहीं, गांव खाईशेरगढ़ में भूमि विवाद को लेकर राजेश कुमार नामक युवक पर हमला हुआ। घायल राजेश ने बताया कि उसका गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। इसके अलावा गांव मीरपुर में नशे मेें गालियां देने को लेकर झगड़ा हो गया। झगडे़ में एक युवक घायल हुआ है। मीरपुर निवासी राज सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात को कुछ युवक शराब के नशे में उसके घर के बाहर तेज आवाज मेें गालियां निकाल रहे थे। उसने युवकों को रोका तो उन्होंने उसे गाली देने शुरू कर दी और इसी कारण उनमेें झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उक्त युवकों ने उसे डंडों से पीटा। ग्रामीणों ने उसे छुडवाकर अस्पताल मेें दाखिल करवाया। तीनों घटनाओं की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।