फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the young man and girl arrested with 350 grams heroine

350 ग्राम हेरोइन सहित युवक और युवती काबू

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
the young man and girl arrested with 350 grams heroine
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान शेरपुरा मोड़ के नजदीक से एक युवक व युवती के कब्जा से करीब 35 लाख रुपये कीमत की 350 ग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान संदीप उर्फ दीपू उर्फ सोनू वासी वार्ड नंबर 2 अबूबशहर व महिला सिमरजीत उर्फ सिमर वासी मौजगढ़ हॉल वार्ड नंबर 6 इंद्रा नगर मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में पता करके आरोपियों व सप्लायर के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरपुरा मोड़ पर एक महिला व युवक जो चिट्टा तस्करी का काम करते हैं, इस समय शेरपुरा मोड़ पर खड़े हैं, जिस पर एएसआई सतनारायण के नेतृत्व में एक टीम तैयार करके मौका पर भेजी गई। सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शेरपुरा मोड़ पर खड़े दोनों हेरोइन तस्करों को काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सिरसा आर्यन चौधरी व महिला पुलिस की हाजिरी में दोनों की तलाशी ली तो बैग से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर आरोपियों व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों द्वारा हेरोइन की सप्लाई डबवाली, मुक्तसर साहिब व बठिंडा क्षेत्र में की जानी थी। सीआईए टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed