फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The team of Food Safety Department collected five samples of sweets filled with Dabwali

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डबवाली से भरे मिठाई के पांच सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The team of Food Safety Department collected five samples of sweets filled with Dabwali
डबवाली में मिठाई के दुकान पर सैंपल एकत्र करते डॉ. सुरेंद्र पूनिया । - फोटो : Sirsa
सिरसा/ डबवाली। त्योहारी सीजन के चलते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को मंडी डबवाली में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान मिठाई के पांच सैंपल एकत्र किए हैं। टीम अब तक सिरसा, रानियां और डबवाली क्षेत्र में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के 18 सैंपल भर चुकी है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में कई दुकानदार कम गुणवत्ता वाले सामान से मिठाई तैयार कर लाभ कमाने के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में मिलावट खोरी रोकने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दुकानों का निरीक्षण कर रही है। शनिवार को टीम ने मंडी डबवाली स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मिठाई तैयार करने की प्रक्रिया व सामान की जांच भी की। इसके बाद अलग-अलग दुकानों से खोया बर्फी, गुलाब जामुन, शक्कर, नमकीन और गुड़ के पांच सैंपल भरे हैं। इसकी जांच के लिए लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। शनिवार को डबवाली मंडी से पांच सैंपल भरे गए है। अब तक कुल 18 सैंपल एकत्र किए गए हैं। भविष्य में भी दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र किए जाएंगे। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नियम अनुसार उन दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुरेंद्र पूनिया, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed