{"_id":"58470fc34f1c1be059448ec9","slug":"the-team-is-in-delhi-live-dabwali-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने डबवाली को दिल्ली में किया लाईव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने डबवाली को दिल्ली में किया लाईव
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली (सिरसा)। खुले में शौच मुक्त शहर के दावे को पुख्ता करने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने मोबाइल ऍप तथा जीपीएस सिस्टम के जरिए दिल्ली में लाइव रिपोर्टिंग की। फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी करने के बाद टीम वापस रवाना हो गई। इस कार्य को छह घंटे से ज्यादा समय लगा। रिपोर्ट आने में हफ्ते भर का समय लगेगा।
क्यूसीआई की टीम में शैलेंद्र कुमार, सचिन कटारिया तथा अमित अग्रवाल शामिल थे। स्वच्छ भारत मिशन की मोबाइल ऍप तथा जीपीएस के जरिए मिली लोकेशन के आधार पर टीम सब्जी मंडी एरिया में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। टीम ने स्वच्छता संबंधी विद्यार्थियों को दिए जा रहे ज्ञान पर स्टॉफ से खूब चर्चा की। टॉयलेट का निरीक्षण कर स्थिति जानी। विद्यार्थियों से बातचीत कर दिल्ली में लाईव रिपोर्टिंग की। इसके बाद टीम उत्तर नगर में चली गई। टीम ने वहां झुग्गी झोंपड़ी वालों से सवाल पूछे। लोगों ने बताया कि वे अब तक खुले में शौच जाते थे, अब अस्थाई टॉयलेट बनाई गईं, उसी का प्रयोग करते हैं। टीम कबीर बस्ती तथा हर्ष नगर में भी गई। वहां लोगों के घरों में जाकर टॉयलेट देखी। हर्ष नगर में मोबाइल टॉयलेट मिलने पर टीम ने स्वच्छता अभियान को खूब सराहा। टीम ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क के नजदीक पहुंचकर राहगीरों से बातचीत की। कलोनी रोड़ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों से हैंडवॉश के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई। पाठशाला में टीम ने टॉयलेट की स्थिति जानने के बाद रिपोर्ट भेजी। इस मौके पर नगरपरिषद के कार्यकारी सचिव वेदपाल, स्वच्छ भारत अभियान के ब्लाक कोर्डिनेटर सुक्खा सिंह, नगरपरिषद के एसआई राजकुमार मौजूद रहे।
बॉक्स
डबवाली को खुले में शौच मुक्त करने के लिए हम लगातार मेहनत कर रहे थे। जिसका परिणाम जल्द हमें मिलेगा। केंद्रीय टीम ने जीपीएस के जरिए लाईव रिपोर्टिंग की है। हफ्ते भर में ऑनलाईन रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
-सुखविंद्र सिंह, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत अभियान