{"_id":"630e4d5f1c9c557fb00f96a1","slug":"the-system-deteriorated-due-to-transfer-of-teachers-staff-shortage-in-schools-students-and-parents-staged-a-sit-in-outside-the-school-sirsa-news-hsr640568371","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों के तबादले से बिगड़ी व्यवस्था, स्कूलों में स्टाफ का टोटा, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने स्कूल के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों के तबादले से बिगड़ी व्यवस्था, स्कूलों में स्टाफ का टोटा, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने स्कूल के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद
- फोटो : Sirsa
रानियां। प्रदेश सरकार की तबादला नीति के बाद स्कूलों में व्यवस्था बिगड़ गई है। स्कूल में स्टाफ का टोटा होने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया और स्कूलों के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। हालांकि देर शाम 10 नए अध्यापकों ने स्कूल में ज्वाइन कर लिया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय रानियां में अध्यापक के 25 पद हैं। शिक्षा विभाग की नई तबादला नीति के अंतर्गत
19 अध्यापकों का तबादला हो गया है। इसके उपरांत स्कूल में छह अध्यापक ही बचे हैं। ऐसे में 1200 विद्यार्थी को शिक्षा पर असर पड़ना प्रभावित है। इसके विरोध में मंगलवार को विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने बताया कि इस समय शिक्षा सेशन काल का मध्य सत्र चल रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि इस समय पर अध्यापकों का तबादला बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इस सेशन के छह महीने बीतने को हैं। इसलिए अध्यापकों ने आधा सिलेबस करवा दिया है तथा विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी है। इसलिए वे कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा की पूरी करवाने में लगे हुए हैं। इस सेशन के बीच में अध्यापकों का तबादला करना कतई गलत है। उन्होंने मांग की है कि सरकार रिक्त पदों को शीघ्र भरे। हालांकि देर शाम 10 नए अध्यापकों ने स्कूल में ज्वाइन कर लिया है।
अभिभावक बोले- सरकारी स्कूलों को ठेका प्रणाली के अंतर्गत देना चाहती है सरकार
अभिभावक लोकेंद्र सिंह, विजय कुमार, दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा नीति को तब्दील करके सभी स्कूलों को ठेका प्रणाली के अंतर्गत देना चाहती है। इसलिए सभी अभिभावक सरकार की इस नीति का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी विभाग व कई निगम को ठेके पर देने की फिराक में है। अध्यापकों के तबादले को लेकर छात्रा सुमन, पूनम, श्रुति, स्नेहलता ने बताया कि तबादला नीति के बाद रानियां के स्कूल में किसी भी अध्यापक को तैनात नहीं किया गया है, जबकि यहां के अधिकतर अध्यापकों को दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की, तो वे नियमित धरना देकर सरकार का विरोध करेगी।
विज्ञापन
वर्जन
अध्यापकों के तबादले की प्रथम सूची जारी हुई है। शीघ्र ही दूसरी सूची जारी होने के उपरांत खाली पदों को भरा जाएगा। खाली पदों की सूची मुख्यालय को समय-समय पर भेजी जा रही है।
संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी

रानियां में स्कूल के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Sirsa