फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the speed of vehicles ceased, trains late hours

छाई धुंध, वाहनों की रफ्तार थमी, ट्रेनें घंटों लेट

Tue, 01 Dec 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
the speed of vehicles ceased, trains late hours

सोमवार को सुबह घनी धुंध छायी। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बसें और ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंची।

विज्ञापन


हालांकि धुंध 10 बजे तक छंट गई थी पर जितनी देर तक रही वाहनों की गति बिल्कुल भी धीमी रही।

धुंध के कारण पारा भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। न्यूनतम पारा भी 11 डिग्री तक रहने के कारण ठंड का ज्यादा अहसास किया गया।

रविवार रात्रि से ही धुंध छा गई थी जो सोमवार को करीब 10 बजे तक रही और ग्रामीण क्षेत्र में इससे भी ज्यादा देर तक कोहरा छाया रहा।

लंबे रूटों से सिरसा पहुंचने वाली बसें देरी से पहुंची। दड़बा निवासी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि वह गत रात्रि को भट्टू से आया था तो करीब 11 बजे गहरी धुंध छायी हुई थी इस लिए 40 मिनट के रास्ते को तय करने में तीन घंटे लग गए।

बता दें कि रात के समय में धुंध के कारण दृश्यता पांच मीटर से भी कम रह जाती है। आज सुबह धुंध के कारण दृश्यता करीब 15 से 20 मीटर तक ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed