फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The road to the stadium will be reconstructed with Rs 48 lakh

48 लाख रुपये से होगा स्टेडियम की सड़क को पुनर्निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road to the stadium will be reconstructed with Rs 48 lakh
मैदान में साइड ग्रील लगाने का काम करते हुए मिस्त्री। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम की सड़कें दस साल बाद नई बनने जा रही है। ऐसे में स्टेडियम आने जाने वालों लोगों को अब सहूलियत होगी। इस पूर्व प्रशासन स्टेडियम में कोई बड़ा कार्यक्रम होने पर पैच वर्क कर काम चला लेता था। अब नगर परिषद स्टेडियम की 2 किलोमीटर लंबी सड़क को 48 लाख के बजट से नया रूप देगी।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम का रखरखाव ना होने से मैदानों व सड़कों की स्थिति खराब हो रही थी। जिला खेल विभाग द्वारा खेल मैदान व सड़कों की मरम्मत करने के लिए नप को मंजूरी दे दी है। अब नगर परिषद स्टेडियम में फैली हुई करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को नए सिरे से बनाएगा। सड़क निर्माण में करीब 48 लाख रुपये का खर्च आएगा। खस्ताहाल सड़क की बजरी खिलाड़ियों व सुबह सैर करने आने वालों के पैर में लगने चोटिल होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन द्वारा तमाम बड़े स्तर के कार्यक्रम शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जाते है। कार्यक्रम के आयोजन से पहले विभाग द्वारा इसमें पेच वर्क कर काम चलाया जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से सड़क की हालत की कुछ ज्यादा ही खस्ताहाल हो गई। इस पर प्रशासन ने अब इसको बनवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रैक्टिस कोर्ट में ग्रिल के साथ पिच बनाने का कार्य शुरू
क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए बने कोर्ट को तैयार किया जा रहा है। विभाग द्वारा इसके चारों ओर ग्रिल लगाकर कवर किया जा रहा है। ग्रिल को करीब 15 फुट तक उठाया जा रहा है ताकि प्रैक्टिस के दौरान गेंद मैदान से बाहर ना जाए। साथ ही क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस पर खिलाड़ी नेट लगाकर प्रैक्टिस कर सकेंगे।
स्टेडियम की सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए करीब 48 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा।
- अजय पंघाल, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed