फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The purchase of crops started after eight days, the price of soft fell by Rs 500 on the first day itself

आठ दिन बाद शुरू हुई फसलों की खरीद, पहले दिन ही 500 रुपये गिरा नरमे के भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The purchase of crops started after eight days, the price of soft fell by Rs 500 on the first day itself
सिरसा। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को फिर से मंडी में अनाज की खरीद प्रक्रिया शुरू हुई। मंडी में अभी नरमे की फसल की ही अधिक आवक हो रही है। आठ दिन बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन ही नरमे का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। इससे किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हड़ताल के बाद पहले दिन मंडी में 10 किसान ही ट्रॉलियों में नरमा लेकर पहुंचते हुए दिखाई दिए। ऐसे में मंगलवार को नरमे का सबसे अधिक भाव 9100 रुपये प्रति क्विंटल ही लग पाया। जबकि आठ दिन पहले नरमे का भाव 9600 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। ऐसे में किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने की जानकारी किसानों को न होने के कारण कम किसान ही नरमे की उपज लेकर मंडी में पहुंचे।
विज्ञापन

किसान बोला, इस वर्ष नहीं बचत की कोई उम्मीद
अनाज मंडी में नरमे की फसल लेकर पहुंचा बुर्जभंगू के किसान अजय सिंह ने बताया कि उनके पास 13 एकड़ नरमा है, लेकिन अभी पहली चुगाई हो पाई है। बीज खराब होने के कारण उन्हें इस वर्ष इतनी उपज नहीं मिल पाई है। इस कारण उनको बचत होने की कोई भी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed