{"_id":"68b1f38b232b4b9d7e06cab5","slug":"the-public-is-suffering-due-to-the-rain-the-administrations-arrangements-for-water-drainage-are-exposed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143348-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश से आमजन बेहाल, प्रशासन के पानी निकासी के प्रबंधों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश से आमजन बेहाल, प्रशासन के पानी निकासी के प्रबंधों की खुली पोल
विज्ञापन
रोड़ी।रोड़ी में सुरतिया रोड पर पीएम श्री विद्यालय में सामने हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
सिरसा। जिलेभर में शुक्रवार को हुई करीब दो घंटे की झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मुख्य चौक-चौराहों और गलियों में पानी भर जाने से पैदल निकलना तो दूर, वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया। अचानक हुए जलभराव से यातायात ठप हो गया। जिले में औसतन 25 एमएम बारिश दर्ज की गई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अधिक वर्षा हुई।
शहर की अनाज मंडी, परशुराम चौक, सांगवान चौक, गोल डिग्गी चौक सहित कई रिहायशी इलाकों में जलभराव से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। वहीं, रोड़ी, ऐलनाबाद, रानियां और डबवाली में भी भारी बारिश दर्ज की गई।
ऐलनाबाद में नालों की सफाई न होने से बिगड़े हालात
ऐलनाबाद। शुक्रवार को करीब एक घंटे की तेज बारिश ने राहत के साथ परेशानी भी दी। मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन रोड व रिहायशी इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। जलभराव से वाहन रेंगते नजर आए और पैदल चलने वालों को कीचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा फिरनी पर बने नाले की लंबे समय से सफाई नहीं की गई, जिससे नाला गंदगी से भरा पड़ा है। नाले की सफाई न होने के कारण तलवाड़ा रोड से हनुमानगढ़ रोड तक जलभराव हो जाता है और सड़कें नहर का रूप ले लेती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तीन घंटे की बारिश ने रोड़ी को बनाया जलनगर
रोड़ी। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश शाम 5 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। तीन घंटे की बारिश ने पूरे कस्बे का हाल बेहाल कर दिया। कालांवाली रोड पर बना निकासी नाला बंद रहने से सड़क पर पानी भर गया। वहीं, मार्केटिंग कमेटी द्वारा मोटर समय पर न चलाने से पूरी अनाज मंडी तालाब में बदल गई।
जलभराव से सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के कर्मचारी और ग्राहक भी परेशान हुए। कस्बे की कई गलियों और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोड़ी के बाहर भी पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय की दीवार के पास इंटरलॉकिंग धंस जाने से हर बार पानी जमा हो जाता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है।